फादर्स डे पर नरवाना से बनभौरी धाम के लिए 55वीं नि:शुल्क बस यात्रा रवाना

www.atalhind.com21 June 20262 min read1 viewsजींद
फादर्स डे पर नरवाना से बनभौरी धाम के लिए 55वीं नि:शुल्क बस यात्रा रवाना

फादर्स डे पर स्व. लाला धर्मपाल सिंगला की स्मृति में बनभौरी धाम के लिए 55वीं नि:शुल्क बस यात्रा हुई रवाना- कैलाश सिंगला

नरवाना/21 जून/नरेन्द्र जेठी

पिछले कई वर्षों से अग्रवाल जन जागरण मंच नरवाना के तत्वावधान में सिंगला परिवार द्वारा बनभौरी धाम के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की जनसेवा निरंतर जारी है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

इस बार प्रतिष्ठित सिंगला परिवार द्वारा अपने दिवंगत पिता स्व. लाला धर्मपाल सिंगला की स्मृति में बनभौरी धाम के लिए 55वीं नि:शुल्क बस यात्रा को त्रिवेणी चौक हुड्डा मार्केट से नरवाना शहर के प्रमुख समाजसेवी एवम नरवाना वेलफेयर मंच के संयोजक हरचरण सरदार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

दयाकिशन द्वारा समाजसेवी सरदार हरचरण को पटका पहनाया गया। नरवाना वेलफेयर मंच के संयोजक समाजसेवी हरचरण द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि सिंगला परिवार के द्वारा अपने पूजनीय पिता की स्मृति में कई वर्षों से चलाई हुई निशुल्क भंभोरी धाम बस यात्रा का लाभ आज समस्त नरवाना वासियों को मिल रहा है इस बस यात्रा में कोई भी जन माँ भंभोरी के धाम जा सकता है ।

 

संस्था द्वारा नरवाना वेलफेयर मंच के संयोजक सरदार हरचरण सिंह को प्रतिमा देकर सम्मानित भी किया गया । लाला जी के बड़े पुत्र रोहतास सिंगला ने बताया कि नि:शुल्क बस यात्रा हर महीने की अमावस्या के बाद पहले रविवार को होती है, जिसके लिए पहले भक्त रजिस्ट्रेशन करवाते हैं।

स्व. लाला धर्मपाल सिंगला के पुत्र प्रसिद्ध समाजसेवी एवं जयराम अस्पताल के प्रधान कैलाश सिंगला ने बस में जाने वाले सभी भक्तजन को फादर्स डे की शुभकामनाये दी और कहा पिता सभी के लिए मार्गदर्शक होते हैं हमे उनका मान सम्मान हमेशा बनाये रखना चाहिए क्योंकि वो हमारे लिए हमारे जीवन में अमूल्य है द्य उन्ही की स्वेच्छानुसार प्रतिमाह बस यात्रा चलाई हुई है

क्योंकि माता रानी के दर्शन करवाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है और बनभौरी धाम तो हमारा पैतृक धाम है। उन्होंने माता रानी से सभी के लिए मंगल कामना करते हुए कहा कि माता रानी का असीम आशीर्वाद और स्नेह सभी क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे।

शहर में चारों तरफ सिंगला परिवार द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की सराहना हो रही है। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों का समाज के प्रत्येक वर्ग के लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है।

इस यात्रा से बहुत से बुजुर्गों को माता के धाम पर जाने का अवसर मिला। यात्रा में दयाकिशन उर्फ बंसी द्वारा मां के भजनों का गुणगान भी किया जाता है। ।नरवाना के सभी भक्तजन माता रानी के जयकारे लगाते हुए बस यात्रा में बनभौरी धाम के लिए रवाना हुए।

इस मौके पर महासचिव दीपक सिंगला, उपप्रधान कृष्ण गर्ग, वरिष्ठ सदस्य सतीश गर्ग, अनुराग गर्ग, गर्वित सिंगला, सूरज गर्ग, दक्ष सिंगला, देवीराम गर्ग प्रधान पेस्टिसाइड, ओमदत्त शर्मा मीडिया प्रभारी पेस्टिसाइड,परमोद ,संजू समेत मां बनभौरी धाम के अनेक भक्तजन मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment