नरवाना में शिक्षा विभाग के तत्वावधान में दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता (अंडर-11 वर्ग) का शानदार और गरिमामय माहौल में समापन हो गया है। यह पूरा आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी संतोष देवी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें सरकारी और निजी दोनों विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।
सांस्कृतिक स्पर्धाओं के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। चित्रकला प्रतियोगिता के बालक वर्ग में
डीबीके पब्लिक स्कूल नरवाना के नक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में
वेदा इंटरनेशनल स्कूल नरवाना की परमीत पहले स्थान पर रहीं। वेशभूषा स्पर्धा में बालक वर्ग से
एसबीएम स्कूल के हर्षित और बालिका वर्ग से
जीएमपीएस हरनामपुरा की मनिका प्रथम रहे।
समूह गान के बालक वर्ग में
वेदा इंटरनेशनल स्कूल नरवाना की टीम और बालिका वर्ग में
हरनामपुरा विद्यालय की टीम प्रथम रही। समूह नृत्य के बालिका वर्ग में
जीएमएस हरनामपुरा ने पहला स्थान हासिल किया। एकल रागिनी में बालक वर्ग से
शिक्षा भारती उझाना और बालिका वर्ग से
हरनामपुरा विद्यालय की प्रतिभागी प्रथम रहीं। एकल नृत्य में बालक वर्ग से
जीजीपीएस के अभिजीत और बालिका वर्ग से
जीएमएस हरनामपुरा की प्रिंसी ने बाजी मारी।
खंड शिक्षा अधिकारी संतोष देवी ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव रखते हैं। सांस्कृतिक नोडल अधिकारी
अनिल शर्मा संगीत अध्यापक और खेल नोडल अधिकारी
सोमदत्त बेदी प्राथमिक शिक्षक रहे। मंच संचालन
एसडी स्कूल नरवाना के संदीप शर्मा टीजीटी अंग्रेजी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में
अनिल ढिल्लों, बलजीत और अनिल कुमार का विशेष सहयोग रहा।