नरवाना में सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, कुंडू नगर से महिला अफीम तस्कर गिरफ्तार

नरवाना में सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, कुंडू नगर से महिला अफीम तस्कर गिरफ्तार

अटल हिन्द की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, जिला की सीआईए स्टाफ नरवाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल मार्गदर्शन में कार्य किया है। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की टीम के साथ बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर कुंडू नगर नरवाना से महिला अफीम सप्लायर नशा तस्कर को काबू करने के लिए की गई है। पकड़ी गई महिला तस्कर की पहचान मीनू वासी कुंडू नगर नरवाना के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए नरवाना की टीम ने स.उप.नि. अवतार सिंह के नेतृत्व में गत 12 जून को कुंडू नगर नरवाना में रेड की थी। इस रेड के दौरान पुलिस ने आरोपी गीता वासी कुंडू नगर नरवाना को 250 ग्राम अफीम सहित काबू किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर नरवाना में मामला दर्ज करके पूछताछ की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया था कि वह बरामद अफीम मीनू वासी कुंडू नगर नरवाना से खरीद कर लाई है

कल सीआईए टीम को खुफिया सूचना मिली थी कि आरोपिया आज कुंडू नगर में अपने घर पर आने वाली है। इसके बाद सीआईए टीम ने तुरंत कॉलोनी में निगरानी शुरू कर दी। जैसे ही आरोपिया कॉलोनी में आई, सीआईए टीम ने महिला पुलिसकर्मी की मदद से आरोपिया को काबू कर लिया। गिरफ्तार की गई आरोपिया को आगामी कार्रवाई हेतु थाना शहर नरवाना के हवाले कर दिया है

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment