नरवाना: एम राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने जीते कई स्वर्ण पदक

एम राजकीय महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने जीते कई स्वर्ण पदक
नरवाना/ 17 अगस्त 2026 /नरेन्द्र जेठी/ अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
एम राजकीय महाविद्यालय नरवाना के एनसीसी कैडेट्स ने राजीव गांधी पॉलिटेक्निक संस्थान नरवाना में शानदार प्रदर्शन किया है। यहाँ 15 हरियाणा एनसीसी बटालियन द्वारा एनुअल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया था। इस कैंप में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कैडेट्स ने कई स्वर्ण और कांस्य पदक अपने नाम किए और महाविद्यालय का नाम रोशन किया। लड़कियों की रस्साकस्सी में स्वर्ण पदक जीता गया। लड़कियों की फ्लैग एरिया प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। लड़कों की लाइन एरिया सफाई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता गया। लड़कियों की टेंट लगाने की प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक मिला। लड़कों की कप रिले रेस में स्वर्ण पदक हासिल हुआ। लड़कियों की ऑप्टिकल रेस में स्वर्ण पदक जीता गया। इसके अलावा, लड़कियों की कप रिले रेस में कांस्य पदक भी प्राप्त किया गया।
स्वतंत्रता दिवस परेड में भी मिला सम्मान जो कि मेला मंडी नरवाना में आयोजित की गई थी। इस परेड में भी महाविद्यालय के कैडेट्स ने ट्रॉफी प्राप्त की।
सभी ने कैडेट्स की इस बड़ी उपलब्धि पर दी बधाई। एनसीसी कैडेट्स की इन सभी उपलब्धियों के लिए प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह और उप प्राचार्य मेजर सुरेंद्र कुमार (एनसीसी ऑफिसर) ने बधाई दी। साथ ही एनएसएस इंचार्ज प्रोफेसर जगबीर सिंह तथा महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर व कर्मचारियों ने महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।