सुरेंद्र नैन कान्हाखेड़ा एवं सरदार देवेंद्र सिंह मंटा बने नरवाना व उझाना ब्लॉक के कांग्रेस अध्यक्ष!
सुरजेवाला भवन पहुंचकर पार्टी हाई कमान, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, विधायक आदित्य सुरजेवाला, बृजेंद्र सुरजेवाला का जताया आभार,कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू।
नरवाना,/ 17 जून /नरेंद्र जेठी
नरवाना,/ 17 जून /नरेंद्र जेठी
हरियाणा कांग्रेस में संगठन मजबूती का दौर जारी है। इसी क्रम में आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने हल्का और ब्लॉक स्तर पर सूची जारी करके जिम्मेदारियां दी गई है। नरवाना विधानसभा में सुरेंद्र नैन कान्हाखेड़ा को नरवाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं सरदार देवेंद्र सिंह मंटा को उझाना ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के जिम्मेदारी दी गई है।
नवनियुक्त दोनों प्रधान ने आज शाम को सुरजेवाला भवन नरवाना पहुंचकर पार्टी हाई कमान, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, विधायक आदित्य सुरजेवाला, बृजेंद्र सुरजेवाला का आभार जताया। कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारे लगाकर जोश और उत्साह का संचार किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी बृजेंद्र सिंह सुरजेवाला ने कहा कि दोनों नवनियुक्त प्रधान पिछले लंबे समय से पार्टी संगठन को मजबूत कर रहे हैं। और जनता के बीच रहकर समाज के हर वर्ग की आवाज को लगातार बुलंद कर रहे हैं।
सुरेंद्र नैन कान्हाखेड़ा एवं सरदार देवेंद्र सिंह मंटा के अध्यक्ष बनने पर आज सुरजेवाला भवन नरवाना में कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से स्वागत किया गया और उनकी नियुक्ति पर लड्डू बताकर खुशियां मनाई गई।
दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला जी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राव नरेंद्र सिंह जी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री बी.के. हरिप्रसाद जी, सांसद कुमारी शैलजा जी, युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला जी, जींद जिला कांग्रेस अध्यक्ष ऋषिपाल हैबतपुर के नेतृत्व व मार्गदर्शन में आपके अनुभव, समर्पण और मेहनत द्वारा नरवाना विधानसभा के शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।
दोनों नवनियुक्त ब्लॉक प्रधानों ने कहा कि कहा कि हम कांग्रेस की विचारधारा को हर बूथ तक पहुंचाएंगे और बूथ स्तर पर प्रभावी प्रचार के माध्यम से पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे।
जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता जगरूप सुरजेवाला, मनजीत सुरजेवाला,विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर दबलैन, कैलाश सिंगला, भारत भूषण गर्ग, सुशील कौशिक एडवोकेट, जियालाल गोयल, पार्षद आशुतोष शर्मा, सज्जन सिंगला, जयपाल बंसल, अशोक कक्कड़, उमेश रहेजा, राजू एम.सी., कर्मबीर सैनी, रणधीर नैन एडवोकेट, मनजीत बब्बर, छन्नाराम सैनी,अमरीक मास्टर, मोहन सरपंच, राज सिंह कान्हाखेड़ा, कोकी सरदार, कृषक समाज जिला अध्यक्ष बिंदर चहल, हवा सिंह जाजनवाला, गंगा लोहचब, वीरेंद्र बेलरखा, बीरू सरपंच कलोदा, डा. शमशेर नैन, राममेहर दनोदा, बिरछभान फुलियां, दिलबाग चोपड़ा, सेवा सिंह कर्मगढ़, जगदीश पांचाल, खजांची लाल बाता, प्रवीण शर्मा, मनीराम चोपड़ा, अरुण नैन एडवोकेट, गंगाराम मोर, दिलबाग मोर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Add A Comment