नरवाना में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज, लक्ष्मण मिर्धा ने कहा- क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं भावना है

नरवाना में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शानदार आगाज, लक्ष्मण मिर्धा ने कहा- क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं भावना है

क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं अपितु एक भावना है जो सबको जोड़ती है-लक्ष्मण मिर्धा

नरेंद्र जेठी /नरवाना /22 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

हमारे देश में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं अपितु एक भावना है जो सबको जोड़ती है । उक्त कथन श्री बाबा गैबी साहब क्रिकेट क्लब द्वारा औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे कर्मचारी चयन आयोग के पुर्व सदस्य एवं नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण मिर्धा ने कहे।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

टुर्नामेंट के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता आल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान एवं सर्वजातीय सर्वखाप के राष्ट्रीय नेता एवं नरवाना शहर विकास समिति के चेयरमैन पवनजीत सिंह बनवाला ने की व समाजसेवी सतीश सुरजाखेडा ने विशिष्ट अतिथि के रूप शिरकत की। इस अवसर पर खिलाडिय़ों को सम्बोधित करते हुए लक्ष्मण मिर्धा ने कहा कि मैदान पर खिलाडिय़ों के चेहरों पर जो उत्साह और आंखों में जो जीत की चमक मैं देख रहा हूं वह वाकई कमाल की है।

मिर्धा ने कहा खेल हमें सिर्फ जीतना नहीं सिखाता बल्कि जीतने के साथ साथ हार को स्वीकार करना और उससे सीखकर आगे बढऩा भी सिखाता है। लक्ष्मण मिर्धा ने अपने चिर-परिचित जोशिले अंदाज में खिलाडिय़ों व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी हमारे देश का स्वर्णिम भविष्य है। उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन व मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें बुलाने के लिए आयोजक कमेटी का दिल से धन्यवाद किया।

लक्ष्मण मिर्धा ने कहा कि आप सभी के द्वारा दिए गए मान-सम्मान का धन्यवाद और खेल मैदान पर आप सबके बीच आकर मुझे बहुत खुशी महसूस हो रही है।आपकी ऊर्जा और और चमकता हुआ चेहरा देखकर साफ पता चलता है कि आपमें जीतने का जज्बा है। मैदान पर आपकी लग्न और अनुशासन ही आपकी असली ताकत है और टीम के साथ मिलकर चलना ही आपको जीवन में आगे बढ़ाएगा। उन्होंने युवाओं से नशें की बुराइयों को त्यागकर खेल के क्षेत्रों में आगे बढऩे का आह्वान किया।

रिबन काटकर और खिलाडिय़ों के साथ परिचय के साथ किया टूर्नामेंट का शुभारंभ
इस अवसर पर लक्ष्मण मिर्धा व पवनजीत सिंह बनवाला द्वारा रिबन काटकर व खिलाडिय़ों से परिचय करके टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लक्ष्मण मिर्धा ने क्लब को 5100रूपए आर्थिक सहयोग व पवनजीत सिंह बनवाला द्वारा और भी हर सम्भव सहयोग का आश्वासन आयोजकों को दिया। आयोजक कमेटी ने भी अतिथियों का अपना कीमती समय निकाल कर कार्यक्रम में पहुंचना का धन्यवाद किया ।

मोमेंटो देकर किया अतिथियों का सम्मान-
इस अवसर पर आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर परआयोजक कमेटी के पदाधिकारी तुषार मोर, सोनू मिर्धा, सचिन सैणी, सौरभ सैणी, बीरू मिर्धा, अभि मोर, अंकित मोर, समुद्र राविश, लक्ष्य बैनिवाल, वीशु बैनिवाल समेत आयोजक कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी खिलाडय़िों समेत दर्शकगण भी मौजूद रहे। आयोजक कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि टुर्नामैंट में कुल 20टीमें भाग ले रही है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15000(पन्द्रह हजार) रुपए व शिल्ड, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7100रूपये व शिल्ड, तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 2100/2100रुपये व शिल्ड भेंट की जाएगी। ।

Share:

Comments

Leave a comment