नरवाना में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, लक्ष्मण मिर्धा ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

नरवाना में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ, लक्ष्मण मिर्धा ने युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं अपितु एक भावना है जो सबको जोड़ती है। यह बात कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य एवं नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण मिर्धा ने नरवाना के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में श्री बाबा गैबी साहब क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल इंडिया जाट महासभा के राष्ट्रीय प्रधान, सर्वजातीय सर्वखाप के राष्ट्रीय नेता और नरवाना शहर विकास समिति के चेयरमैन पवनजीत सिंह बनवाला ने की, जबकि समाजसेवी सतीश सुरजाखेड़ा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।

खिलाड़ियों का उत्साह और खेल भावना

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए लक्ष्मण मिर्धा ने कहा कि मैदान पर खिलाड़ियों के चेहरों पर जो उत्साह और आंखों में जो जीत की चमक है वह वाकई कमाल की है। उन्होंने कहा कि खेल हमें सिर्फ जीतना नहीं सिखाता, बल्कि जीतने के साथ-साथ हार को स्वीकार करना और उससे सीखकर आगे बढ़ना भी सिखाता है। मिर्धा ने खिलाड़ियों व उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी हमारे देश का स्वर्णिम भविष्य हैं। उन्होंने क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन व मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें बुलाने के लिए आयोजक कमेटी का दिल से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान पर आप सबके बीच आकर उन्हें बहुत खुशी महसूस हो रही है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

युवाओं के लिए अनुशासन और खेल का महत्व

लक्ष्मण मिर्धा ने कहा कि आपकी ऊर्जा और चमकता हुआ चेहरा देखकर साफ पता चलता है कि आप में जीतने का जज्बा है। मैदान पर आपकी लगन और अनुशासन ही आपकी असली ताकत है और टीम के साथ मिलकर चलना ही आपको जीवन में आगे बढ़ाएगा। उन्होंने युवाओं से नशे की बुराइयों को त्यागकर खेल के क्षेत्रों में आगे बढ़ने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ अतिथियों द्वारा रिबन काटकर और खिलाड़ियों के साथ परिचय करके किया गया। मुख्य अतिथि लक्ष्मण मिर्धा ने क्लब को 5100 रुपये आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की और पवनजीत सिंह बनवाला ने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन आयोजकों को दिया।

टूर्नामेंट में भाग ले रही हैं कुल 20 टीमें

आयोजकों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर आयोजक कमेटी के पदाधिकारी तुषार मोर, सोनू मिर्धा, सचिन सैणी, सौरभ सैणी, बीरू मिर्धा, अभि मोर, अंकित मोर, समुद्र राविश, लक्ष्य बैनीवाल, वीशु बैनीवाल समेत आयोजक कमेटी के सभी पदाधिकारी, टूर्नामेंट में भाग ले रहे सभी खिलाड़ी और दर्शकगण मौजूद रहे। आयोजक कमेटी के प्रवक्ता ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 15,000 रुपये व शील्ड, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 7,100 रुपये व शील्ड, तथा तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 2,100-2,100 रुपये व शील्ड भेंट की जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment