नरवाना हल्का विकास मामलों में नहीं रहेगा पीछे, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गिनाए करोड़ों के प्रोजेक्ट

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि चहुमुखी प्रगति के मामले में नरवाना हल्का किसी से पीछे नहीं रहेगा
नरेंद्र जेठी /नरवाना /21 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि चहुमुखी प्रगति के मामले में नरवाना हल्का किसी से पीछे नहीं रहेगा। विकास की प्रक्रिया अब निरंतरता और तीव्र गति के साथ बनी रहेगी। क्षेत्र में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं पर काम शुरू
क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस की अतिरिक्त बिल्डिंग, धमतान फाटक पर रेलवे पुल और बाबा गैबी साहिब मंदिर के नवीनीकरण जैसे करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा दबलैन फाटक पर रेलवे पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शहर का सीवरेज सिस्टम भी तैयार किया गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में बूस्टिंग स्टेशन और दर्जनों सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
विभिन्न विभागों के तहत जारी हैं विकास कार्य
कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुनते हुए यह जानकारी दी। केबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष में नगर परिषद के अंतर्गत शहर में 46 करोड़ रुपए से ज्यादा के अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी, पब्लिक Health, बिजली विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत भी लगातार क्षेत्र में विकास कार्य निर्माणाधीन हैं। गांव दर गांव सर्वसमाज की चौपाल, गली और खेत खलियान के अंतर्गत खेतों के रास्तों का भी निर्माण कार्य बदस्तूर जारी है।
पारदर्शिता के साथ हो रहा है समान विकास
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष तरीके से पूरा प्रदेश में बराबर विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। नरवाना को भी इसका भरपूर फायदा मिलना लाजिमी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उनका सपना नरवाना को शिक्षित, सुरक्षित और विकसित क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है। विकास के इसी संकल्प को पूरा करने के लिए वे पूरी सिद्दत के साथ काम कर रहे हैं। इस अवसर पर बलदेव कांगड़ा, चेयरमैन मार्किट कमेटी अमित ढाकल, उप चेयरमैन सत्य प्रकाश सैनी, मंडल अध्यक्ष दिनेश गोयल, सत्यवान शर्मा, सुरेंद्र सरपंच हथो, सुरेंद्र प्रजापति, शीशपाल भाणा, रणधीर कश्यप, कैबिनेट मंत्री के निजी सहायक मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसवीर नैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।