नरवाना में 13 सितंबर को DSP और SDM करेंगे भव्य गणेश महोत्सव और शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

नरवाना में 13 सितंबर को DSP और SDM करेंगे भव्य गणेश महोत्सव और शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

13 सितंबर को डीएसपी और एसडीएम शोभा यात्रा को हरी झंडी देकर करेंगे गणेश महोत्सव का शुभारंभ- कैलाश सिंगला

श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति द्वारा सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों को गणपति महोत्सव एवं शिव महापुराण कथा का निमंत्रण पत्र!

नरेंद्र जेठी/नरवाना /11 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हर वर्ष की भांति इस बार भी नरवाना शहर की श्री सिद्विविनायक सेवा समिति सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा 11वां गणपति महोत्सव मनाया जाएगा। अबकी बार इस उत्सव का आयोजन भव्य तरीके से करने के लिए समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है।

तैयारियों की इस कड़ी में श्री सिद्धिविनायक सेवा समिति द्वारा क्षेत्र के अनेक सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों को गणेश महोत्सव का निमंत्रण दिया गया है। आज समिति के प्रधान कैलाश सिंगला और सदस्यों ने नरवाना के एसडीएम श्री जगदीश कुमार और डीएसपी श्री कमलदीप राणा को गणपति महोत्सव का निमंत्रण पत्र दिया। जिसे दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने बताया कि 13 सितंबर को नरवाना के एसडीएम जगदीश कुमार और डीएसपी कमलदीप राणा जी बाबा गैबी साहिब मंदिर के प्रांगण से शोभा यात्रा को हरी झंडी देकर कथा स्थल के लिए रवाना करके गणपति महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। नरवाना शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लिए भी आस्था का केंद्र है। भगवान गणेश के आशीर्वाद से पिछले 10 सालों की भांति ग्यारहवें वर्ष में भी हर्षोल्लास से गणपति उत्सव मनाया जाएगा।

गौरतलब है कि गणेश उत्सव में हर वर्ष आस्था का जनसैलाब उमड़ता है। इस बार गणेश महोत्सव में अष्टधातु से बनी गणेश प्रतिमा, शिव पार्वती विवाह, गणेश जन्मोत्सव एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग आमजन के लिए आकर्षण का केंद्र होंगे। उत्सव के कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर एक विशेष बैठक बुलाई गई। बैठक में शहर की सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों व सदस्यों को भी बुलाया गया। इन सभी से उत्सव को और ज्यादा भव्य मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

गणेश महोत्सव की रूपरेखा का संचालन कर रहे कैलाश सिंगला जी ने कहा कि शहर की सभी संस्थाओं को पिछले 10 साल से अच्छा सहयोग समिति को मिलता आ रहा है। इस बार भी उम्मीद है कि सभी संस्थाएं इस 11वें गणपति उत्सव में अपनी पूर्ण आहुति डालेंगी।

इस मौके पर प्रधान कैलाश सिंगला जी के साथ उप प्रधान राकेश शर्मा, कैशियर जयपाल बंसल, पूर्व प्रधान नरेश जैन, संयोजक विनोद मंगला, पवन मित्तल, देवीराम गर्ग, सतीश बंसल, बजरंग बाता, बॉबी जिंदल, पंडित रोशन लाल वेदपाठी मां काली माता मंदिर, रोहताश सिंगला अग्रवाल जन जागरण मंच, अर्जुन गोयल अग्रवाल वैश्य समाज, सरदार हरचरण सिंह नरवाना वेलफेयर मंच, राजेश टांक राह ग्रुप फाउंडेशन जींद, विकास मित्तल अन्नपुर्णा निशुल्क भोजन घर, कुलदीप बडनपुर भारतीय कला केंद्र, चिराग गर्ग श्याम मित्र मंडल, राजेन्द्र बंसल नरवाना सेवा सदन वृंदावन, वीरेंद्र चोपड़ा डॉ बी आर अम्बेडकर सभा, पवन जीत मनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष आदर्श जाट महासभा, संजीव कुमार, श्याम मिगलानी, सतीश, देशराज माटा,अनिल गुप्ता, जोनी सिंगल, गौरव कुमार सहित कई अन्य वरिष्ठ सदस्य व पदाधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment