नरवाना में स्वतंत्रता दिवस समारोह: स्वतंत्रता सेनानियों और कारगिल शहीदों के परिजनों समेत 54 लोगों को किया गया सम्मानित

नरवाना में स्वतंत्रता दिवस समारोह: स्वतंत्रता सेनानियों और कारगिल शहीदों के परिजनों समेत 54 लोगों को किया गया सम्मानित

नरवाना, 16 अगस्त (नरेन्द्र जेठी) उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों एवं कारगिल शहीदों के परिजनों सहित 54 व्यक्तियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री मोहन लाल बडौली ने शिरकत की। मुख्य अतिथि ने राजबाला पत्नी शहीद सुरेश कुमार ढाकल, निर्देश देवी पत्नी शहीद रमेश कुमार कर्मगढ़, श्रीमती खजानी देवी पत्नी शहीद श्री रण सिंह गांव लोन, श्रीमती जिलापति देवी पत्नी शहीद श्री रणवीर सिंह नरवाना, श्रीमती कपूरी देवी माता श्री रसवीर सिंह निवासी सींसर को सम्मानित किया। इसके साथ ही श्रीमती गीता आर्या पत्नी शहीद श्री असबीर सिंह निवासी सुदकैन कलां, श्रीमती मनीषा पत्नी शहीद प्रदीप कुमार गांव जाजनवाला, श्रीमती कृष्णा देवी पत्नी श्री गुलाब सिंह कालवन, श्रीमती भतेरी देवी पत्नी सुरजमल, श्रीमती रोशनी पत्नी श्री हवा सिंह, श्रीमती निहाली पत्नी भुरा सिंह गांव खरल, श्रीमती मूर्ति पुत्री संतु राम को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अधिकारी और कर्मचारी सम्मानित

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

समारोह में चेयरमैन श्री बडौली ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए नगर परिषद सचिव संदीप कुमार, पीजीटी सुनीता श्योकन्द, जिलेदार सुरेश कुमार, जेई प्रदीप को सम्मानित किया। इसके अलावा सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय से रामकुमार बीपीडब्ल्यू, मुकेश कुमारी, सुनील कुमार सेवादार, मनजीत सेवादार, सरोज रानी एमपीएचएस, प्रिया सेवादार कम चौकीदार, एसआइ सुखदेव, एस आई कुलदीप सिंह, एस आई आजाद, एस आई राजेश कुमार, पीएसआई सोनू, इ एस आई नरेश कुमार, एएसआई सुरेंद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। समारोह में सिपाही चिराग, सिपाही अनिल कुमार, महिला सिपाही मनीषा, एस पीओ बिमला देवी, होमगार्ड अमरनाथ, होमगार्ड दिनेश, धर्मेंद्र सिंह, गौरव शर्मा, विशाल कुमार, महेश कुमार सहित अन्य कर्मचारियों को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

शिक्षा क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

शिक्षा क्षेत्र में बेहतर स्थान प्राप्त करने वालों में तमन्ना पुत्री अनिल कुमार एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना, हर्षिता पुत्री जोगिंदर सिंह एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना, भारती पुत्री विजय एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना, हैना पुत्री जगबीर सिंह एसडी कन्या महाविद्यालय नरवाना को सम्मानित किया गया। साथ ही वासुदेव पुत्र राजेश कुमार एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना, आयुष पुत्र गौरव एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना, अंजलि पुत्री संदीप जीएस एस एस फरैन कलां, स्नेहा पुत्री देवेंद्र सिंह जी जीएसएस एस नरवाना, लक्ष्य पुत्र रमेश कुमार एमडी एसएसएस खरल, वेदांत पुत्र प्रदीप गोयत एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना, सानवी पुत्री जरनैल सिंह एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना, भावेश पुत्र सतवीर शर्मा एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

परेड और सांस्कृतिक टीमों को मिला सम्मान

समारोह में शामिल परेड की टुकडय़िों, बैंड, राष्ट्रीय गान तथा सभी सांस्कृतिक टीमों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस प्रकार उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले कुल 54 व्यक्तियों और टीमों का गौरव बढ़ाया गया।

Share:

Comments

Leave a comment