राजकीय आईटीआई नरवाना में 9 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

राजकीयआईटीआई नरवाना में 9 सितंबर को रोजगार मेला
रूपए 21 हजार से होगी शुरुआत, बेहतर प्रदर्शन पर छह माह बाद रूपए 25 हजार तक वेतन
फिटर 5, टर्नर 2, मशीनिस्ट 5, वेल्डर 3, मोटर वाहन मैकेनिक 2 व प्लंबर 2 सहित कुल 19 पदों पर होगा युवाओं का चयन ।
नरेंद्र जेठी/नरवाना /07 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नरवाना में आगामी 9 सितंबर को युवाओं के लिए विशेष रोजगार एवं कैंपस प्लेसमेंट मेला आयोजित किया जाएगा। यह रोजगार मेला तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए उद्योग में प्रवेश करने का अवसर है।
हुडेई मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा होगा चयन
यह जानकारी देते हुए प्राचार्य ओमपाल जैस्ट ने बताया कि इस रोजगार मेले में हुडेई मेटल्स प्राइवेट लिमिटेड, गन्नौर द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को शुरुआत में 21,000 रुपये प्रतिमाह सीटीसी वेतन दिया जाएगा।
वेतन वृद्धि और कुल पदों की जानकारी
वहीं, छह माह की सेवा पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों के प्रदर्शन और कार्य रिकॉर्ड की समीक्षा की जाएगी। अच्छे प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को 25,000 रुपये प्रतिमाह सीटीसी तक वेतन मिलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। रोजगार मेले में फिटर के 5, टर्नर के 2, मशीनिस्ट के 5, वेल्डर के 3, मोटर वाहन मैकेनिक के 2 तथा प्लंबर के 2, कुल 19 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। संबंधित ट्रेडों से आईटीआई उत्तीर्ण युवक एवं युवतियां इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। संस्थान की ओर से बताया गया कि यह रोजगार मेला व्यावहारिक अनुभव हासिल करने और बेहतर करियर बनाने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होने युवाओं अपील की कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर संस्थान में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।