नरवाना में धंसी सड़क , फंसा ट्रक

नरवाना में धंसी सड़क , फंसा ट्रक

पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़क पर डाली मिट्टी बनी परेशानी, धंसी सड़क में फंसा ट्रक

नरेंद्र जेठी/नरवाना /10 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

नरवाना शहर के रेलवे रोड स्थित पुराना कारखाना वाली गली के सामने पाइप लाइन बिछाने का काम जारी है। पाइप लाइन डालने के बाद सड़क पर मिट्टी डाल दी गई है। लेकिन मिट्टी ठीक से नहीं बैठने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

सड़क पर मिट्टी डालने से सड़क का संबंधित हिस्सा समतल नहीं रहा है। बाहर से आने वाले वाहन चालकों को भी सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं हो पाता है। इसके चलते वाहन मिट्टी में धंस रहे हैं। शुक्रवार को एक ट्रक का पहिया भी सड़क में धंस गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि पाइप लाइन का काम पूरा होने के बाद सड़क को सही तरीके से बहाल किया जाना चाहिए। लोगों ने संबंधित विभाग से मिट्टी को अच्छी तरह दबाकर सड़क को समतल करवाने की मांग की है। यह मांग इसलिए की गई है ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी से राहत मिल सके।

Share:

Comments

Leave a comment