नरवाना के सनातन धर्म कन्या महाविद्यालय का 53वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

एसडी कॉलेज नरवाना का मनाया 53वां स्थापना दिवस।
नरेंद्र जेठी /नरवाना /24 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
सनातन धर्म कन्या/महिला महाविद्यालय नरवाना का 53वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्था के प्रधान सुरेश सिंघल ने की। संस्था के सभी पदाधिकारी, सदस्यों, स्टाफ सदस्यों, छात्राओं ने सबसे पहले संस्था के पूर्व प्रधान लाला गौरी शंकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
तत्पश्चात संस्था में स्थापित पीर बाबा जी की मजार पर प्रसाद का भोग लगाया। विद्यार्थियों में संगीत अध्यापक अरविंद द्वारा भजन व कव्वाली गाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इस संस्था की सबसे पहली प्राध्यापिका डॉ प्रफुल्ल आर्य को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित व सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्कूल व कॉलेज की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, राजस्थानी नृत्य ने विशेष रूप से समां बांध दिया। एनसीसी के कैडेट्स द्वारा बेहद अनुशासनबद्ध तरीके से टेबल ड्रिल करके मेडल का मंच तक ले जाने की कला को देखकर सभी मंत्र मुक्त हुए। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व संस्था के महासचिव जियालाल गोयल ने आए हुए सभी मेहमानों और पत्रकार बंधुओ के साथ-साथ प्रबंधकीय समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत किया।
संस्था के प्रधान श्री सुरेश सिंघल ने अपने संबोधन में सभी को संस्था के 53वें स्थापना दिवस की बधाई दी तथा कहा कि हमारी यह संस्था महिला शिक्षा व महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। हम हमारी बेटियों के लिए हर संभव वह प्रयास करेंगे जो इनका सर्वांगीण विकास करने में सहायक हो। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत महाविद्यालय की खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, एनएसएस, एनसीसी, रेड क्रॉस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी छात्राओं को मेडल पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि मैडम प्रफुल्ल आर्या को प्रबंधकीय समिति द्वारा शाल उड़ा कर व स्मृति चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरवाना शहर के प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सभी पत्रकारों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन डॉ नयनदीप ने किया। इस अवसर पर अपने अपने विशिष्ट क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाली प्राध्यापिकाओं सुमन लता, डॉ नयनदीप, डॉ अनीता छाबड़ा, डॉ शालू सचदेवा, श्रीमती मधु शर्मा, मूर्ति जागलान को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कॉलेज प्राचार्या डॉ अंजना लोहान ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया तथा कहा कि हमारी इस संस्था में यहां उपस्थित प्रत्येक सज्जन का सहयोग है।इस अवसर पर प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उप प्रधान राजकुमार गोयल, महासचिव जियालाल गोयल, कोषाध्यक्ष धर्मवीर गोयल, सीताराम, रमेश सिंघल, मोहन प्रकाश, रामेश्वर दास, राजेंद्र सिंगला, मुकेश गोयल उपस्थित रहे । इसके अलावा कॉलेज पूर्व प्राचार्या पूनम शर्मा, विद्यालय पूर्व प्राचार्या मंजू मित्तल व ऊषा मित्तल, बृजबाला, उपेंद्र गर्ग, विनोद गुप्ता, अभिनव गुप्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं, मेहमानों, संस्था परिवार के सभी सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण किया।