एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैनाल रोड नरवाना का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शानदार
नरवाना 13 मई (नरेन्द्र जेठी)
एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैनाल रोड नरवाना के विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शानदार रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के कुल 124 विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा की परीक्षा दी, जिनमें से 90 विद्यार्थियों ने मैरिट प्राप्त की, जबकि शेष विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी प्राप्त की। विशेष बात यह रही कि 25 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं 5 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के प्राचार्य रामफल चहल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह शानदार परिणाम संभव हुआ है।
इस अवसर पर स्कूल प्रशासक एवं एसडीएम जगदीश चंद्र ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में निरंतर मेहनत और अनुशासन के बल पर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत कर विद्यालय, माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
Add A Comment


