नरवाना में सिल्वर जुबली मुकेश नाइट का भव्य आयोजन,

स्व. मुकेश की याद में नरवाना में सिल्वर जुबली मुकेश नाइट का आयोजन।
मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण बेदी ने शिरकत की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष हैदराबाद से समाजसेवी व उद्योगपति सुरेंद्र अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि ओडिशा से प्रदीप मोर अध्यक्ष स्वतंत्र समूह सेवा समिति रहे।
नरेंद्र जेठी /नरवाना /24 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
नरवाना में मुकेश यादगार समिति द्वारा महान पार्श्व गायक स्वर्गीय मुकेश की याद में मिलन पैलेस नरवाना में सिल्वर जुबली मुकेश नाइट 2026 का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण बेदी ने शिरकत की। कार्यक्रम में अध्यक्ष हैदराबाद से समाजसेवी व उद्योगपति सुरेंद्र अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि ओडिशा से प्रदीप मोर अध्यक्ष स्वतंत्र समूह सेवा समिति रहे। सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चरणों मे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।
मुकेश नाइट के विशेष आकर्षण सेलिब्रिटी सिंगर महावीर कौशिक रिटायर्ड आईएएस, जगदीप ढांडा एचसीएस, गांधीनगर गुजरात से अरविंद रावल, डॉ. लता पांचाल, दिल्ली से प्रदीप शर्मा, लुधियाना से मुखविंदर सिंह रहे। सिल्वर जुबली मुकेश नाइट का मुख्य आकर्षण पिछले 24 वर्षों की मुकेश नाइट की प्रदर्शनी रही जिसमें सभी पिछले वर्षों की मुकेश नाइट के मुख्य अंश दिखाए गए।
मंच संचालन कृष्ण व ज्योति अरोड़ा द्वारा किया गया। आए हुए अतिथियों का अभिनंदन समिति के संरक्षक डॉ. एसके सिंगला, संजय चौधरी, डॉ भूप सिंह, सुदर्शन सिंगला ने किया। प्रेस प्रवक्ता गौतम गर्ग में बताया कि नरवाना से श्वेता अग्रवाल, डॉ शोभा जांगड़ा, प्रमोद सिंगला व राघव सिंगला ने ज्योत से ज्योत जगाते चलो, यमुनानगर से श्री हरि खोसला ने चंचल शीतल निर्मल कोमल, गांधीनगर गुजरात से अरविंद रावल और डॉ लता पांचाल में मैं ना भूलूंगा, अंबाला से अमरजीत राही ने हमने गांव के पनघट में, एचसीएस जगदीप ढांडा ने सात अजूबे इस दुनिया में, हिसार से सुमित्रा राणा और दिल्ली से प्रदीप शर्मा ने धीरे-धीरे बोल, हिसार से विनोद पनिहार ने रुक जा ओ जाने वाली,
नरवाना से डॉ राघव सिंगल और सलोनी ने नैन तुम्हारे मजेदार, यमुनानगर से परवीन कंबोज ने और संगरूर से जसप्रीत कौर में चेहरे से जरा आंचल, करनाल से कृष्ण कुमार और पटियाला से शुभांगीनी शर्मा ने हमसफर मेरे हमसफर, गांधीनगर से अरविंद रावल ने मैं तो हर मोड़ पर, मूखविंदर सिंह, कृष्ण करनाल और करमजीत शर्मा ने रमैया वस्ता वैया, टोनी पुरी ने मैं ढूंढता हूं जिनको, रिटायर्ड आईएएस महावीर कौशिक ने मेरा जूता है जापानी, रुडक़ी से प्रिया पौडवाल और बलजीत जांगड़ा ने वह कौन है,
गांधीनगर से डॉ लता पांचाल ने भूली हुई यादों, डॉ राघव सिंगला और श्वेता अग्रवाल ने क्या खूब लगती हो, डॉ एस के सिंगला ने चंदन सा बदन, अमरजीत अंबाला और सुमित्रा ने फूल तुम्हें भेजा है खत में, विनोद और जसप्रीत ने किसी राह में किसी मोड़ पर, मुजफ्फरनगर से वेद प्रकाश और प्रिया पौडवाल ने हम तुम युग युग से, जगदीप ढांडा ने दिल लगाकर आपसे, अनुरोध गिरी और नैनिका ने मुझ में दर्द रहता है, दिल्ली से प्रदीप शर्मा ने जिस गली में तेरा घर, मूखविंदर सिंह और शुभांगीनी ने जे हम तुम चोरी से, प्रदीप शर्मा ने जाने कहां गए वो दिन, डॉ शिवकांत शर्मा ने तौबा ये मतवाली चाल, श्री खोसला, प्रवीण कंबोज और करमजीत शर्मा ने दिल ने फिर याद किया, अरविंद रावल और डॉ लता ने तेरे होठों के दो फूल, कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी की ने संसार है एक नदिया गीत गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
मंत्री कृष्ण बेदी के गीत का सभी लोगों ने बेहद आनंद लिया और भूरी भूरी प्रशंसा की। गायक अरविंद रावल, डॉ लता पांचाल, प्रदीप शर्मा, मूखविंदर सिंह, जगदीप ढांडा, श्री खोसला, अमरजीत राही, कृष्ण करनाल, विनोद पनिहार, प्रवीण कंबोज, सुमित्रा, जसप्रीत, शुभांगिनी शर्मा, डॉ शिवकांत शर्मा, महावीर कौशिक, वेद प्रकाश को मुकेश रत्न अवार्ड से नवाजा गया। अंत में मुख्य अतिथि, अध्यक्ष और विशिष्ट अतिथियों को संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र पाल गुप्ता, भारत भूषण गर्ग, ईश्वर गोयल, हंसराज समैन, संगरूर से डॉ पीयूष कंसल, डॉ शैरी कंसल, कुलदीप मोर, डीएसपी रोहतास, नायब तहसीलदार रणबीर धनिया , हैदराबाद से राजेश गोयल, मनमोहन मित्तल, मोहनलाल गर्ग ,कुलदीप समिति के सभी सदस्य व शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।।
कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने भी गाया गीत
कई बड़े आईएएस व एससीएच अधिकारियों कुछ वर्तमान तो कुछ सेवानिवृत ने भी दी प्रस्तुति
इस संगीतमयी कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर जहां संगीतमयी शाम का आन्नद लिया वहीं इस कार्यक्रम में पहली बार गीत भी गया, इस बार पहली बार मंच पर गीत गाकर कैबिनेट मंत्री कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने श्रोताओं को तालियां बटोरी ।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने पार्श्व गायक मुकेश का रफतार फिल्म का- संसार है इक नदिया, सुख-दुख दो किनारे हैं, ना जाने कहां जाए, हम बहते धारे हैं गीत, वैसे ता हर किसी को संगीत का शौक होता है, किसी को सुनने का तो किसी को गाने का । बडी बडी हर फील्ड की हस्तियां भी उससे अछूती नहीं है, इस कार्यक्रम में कई बडे आईएएस व एससीएच अधिकारी कुछ वर्तमान तो कुछ सेवानिवृत से गीत श्रोताओं को सुनने को मिले । इस समारोह स्टार आर्कषण रि. आइएएस महावीर कौशिक, रि. आइएस एसएस प्रसाद, रि. आईपीओएस रंजू प्रसाद, एचसीएस जगदीप ढांडा के अलावा कई अन्य अधिकारियों ने भी प्रस्तुति दी ।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि दो साल पहले परवाज एक उडान के संगीतमयी कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डा0 कृष्ण मिड्ढा ने भी कई गीत सुनाए थे । डा0 कृष्ण मिड्ढा को तो संगीत का काफी शौक है, नरवाना में पंजाबी चौक पर श्री गीता मंदिर के वार्षिकोत्सव में भी उन्होने कई भजन सुना कर लोगों को भावभिवोर कर दिया था तथा कई घंटे तक कार्यक्रम में कीर्तन कर लोगों को बांधे रखा था और इस दौरान उन्होंने कुछ धार्मिक कथाएं व किस्से भी सुनाए थे ।