नरवाना के एसएसबीवी विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया तीज और स्वतंत्रता दिवस उत्सव

नरवाना के एसएसबीवी विद्यालयों में धूमधाम से मनाया गया तीज और स्वतंत्रता दिवस उत्सव

एसएसबीवी के तीनों विद्यालयों में तीज एवं स्वतंत्रता दिवस की धूम, देशभक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर

नरवाना /14 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स /नरेंद्र जेठी

श्री श्याम बाल वाटिका पब्लिक स्कूल के तीनों विद्यालयों—प्ले स्कूल, एम.जे. स्कूल एवं सीनियर विंग, हिसार रोड—में शुक्रवार को तीज एवं स्वतंत्रता दिवस का उत्सव हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। 15 अगस्त को विद्यालय में अवकाश होने के कारण स्वतंत्रता दिवस समारोह एक दिन पूर्व आयोजित किया गया।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

तीज के अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के हाथों पर सुंदर मेहंदी लगाई गई, चूडिय़ां पहनाई गईं और उन्हें झूला झुलाया गया। बच्चों ने पारंपरिक लोकगीतों पर मनमोहक लोक नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को उत्सवमय बना दिया। तीज की पारंपरिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं से परिचित कराया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण एवं कविताएं प्रस्तुत कीं।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर तिरंगे वितरित किए और नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत का मानचित्र बनाकर एकता और अखंडता का सुंदर संदेश दिया गया। पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। प्ले स्कूल में कार्यक्रम को सफल बनाने में शेफाली अरोड़ा, शालू अरोड़ा एवं अनु जांगड़ा का विशेष योगदान रहा।

एम.जे. स्कूल में ऋतु गर्ग, उर्वशी एवं अनु ने आयोजन को व्यवस्थित रूप से संचालित किया। वहीं सीनियर विंग, हिसार रोड में आलोक श्रीवास्तव, ज्योति गोयल, निधि गर्ग एवं संजू ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के कृष्णा अरोड़ा एवं ज्योति अरोड़ा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ को तीज एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं, जबकि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश के प्रति कर्तव्य, सम्मान और जिम्मेदारी का स्मरण कराता है।

उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए सदैव सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में देशभक्ति केवल शब्दों तक सीमित न रहे, बल्कि उनके व्यवहार, संस्कार और कार्यों में भी दिखाई दे—इसी उद्देश्य से विद्यालय में ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते हैं।  तीनों विद्यालयों में आयोजित इस संयुक्त उत्सव में विद्यार्थियों और स्टाफ का उत्साह देखते ही बनता था। तीज की खुशियों और स्वतंत्रता दिवस के देशभक्ति भाव ने मिलकर पूरे वातावरण को उल्लास, संस्कार और राष्ट्रप्रेम से भर दिया।

Share:

Comments

Leave a comment