नरवाना में एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर संपन्न, सुनी गईं समस्याएं

Team Atal Hind10 August 20261 min read21 viewsजींद
नरवाना में एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर संपन्न, सुनी गईं समस्याएं

नरवाना, 10 अगस्त (नरेंद्र जेठी): एसडीएम जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर संपन्न हुआ। स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित इस शिविर में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और जनसाधारण की समस्याएं सुनी।

समाधान शिविर का उद्देश्य और समय

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला एवं उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं इसी कड़ी में सोमवार को नरवाना में भी उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का मौके पर समाधान करना है, ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का बराबर लाभ मिल सके और समस्याओं के समाधान से जनसाधारण को राहत पहुंचे।

शिविर में प्राप्त शिकायतें और अधिकारियों को निर्देश

एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि आज समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित पांच शिकायत प्राप्त हुई है। एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि समस्याओं का निदान मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों के माध्यम से करवाया जाता है। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की अपने विभाग से संबंधित लोगों की समस्याओं बारे अपडेट ब्यौरा समाधान शिविर में लाएं और समस्या के समाधान उपरांत रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करें。

उपस्थित अधिकारी एवं अन्य जानकारी

इस शिविर में नायब तहसीलदार विजय कुमार, बीडीपीओ तरुण सुथार, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग कुलदीप कोहाड़, सिंचाई विभाग से विक्रम सिंह जेई, नगर परिषद सचिव संदीप कुमार, वन विभाग से अश्विनी कुमार, कृषि विभाग के एसडीओ डॉ सुनील कुमार, सीडीपीओ से रितु व जय कौर सुपरवाइजर, बीईओ से तेजवीर, मार्केट कमेटी से सहायक रोशन लाल, लिपिक ज्योति सहित अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share:

Comments

Leave a comment