नरवाना की मेला मंडी में उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को बहुत उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस बात की जानकारी एसडीएम जगदीश चंद्र ने दी है। स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए लगातार तैयारियां की जा रही हैं। इसी संबंध में एसडीएम जगदीश चंद्र ने एक प्रैस वार्ता के दौरान यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।
इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहन लाल बडोली शिरकत करेंगे। समारोह को सफल बनाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
एसडीएम जगदीश चंद्र ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि
इस समारोह के लिए आगामी 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल रखी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि यह रिहर्सल पूरी तरह से सही रहेगी। यदि इसके बावजूद रिहर्सल के दौरान कोई भी त्रुटि रह जाती है, तो उसे समय रहते तुरंत दुरुस्त कर लिया जाएगा।
एसडीएम ने इलाके के सभी लोगों से एक विशेष अपील की है।
उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस को प्रेम, प्यार और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। ऐसा करने से आजादी पाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों, बलिदानियों और महान पुरुषों को उचित सम्मान मिल सकेगा।