नरवाना में मुख्य शिक्षक सत्यवान सेवानिवृत्ति पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित

शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए आपके उत्कृष्ट कार्य हमारे लिए अनुकरणीय रहेंगे : प्रदीप जागलान
नरेंद्र जेठी/नरवाना /31 अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य हमारे लिए अनुकरणीय रहेंगे : प्रदीप जागलान। नरवाना में 31 अगस्त को राजकीय प्राथमिक पाठशाला राजगढ़ ढोबी ब्लॉक नरवाना के मुख्य शिक्षक सत्यवान को उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित शैक्षणिक सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नरवाना की ओर से उन्हें सेवानिवृत्ति के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया है।
प्रदीप जागलान ने सत्यवान के कार्यों को बताया प्रेरणादायक
इस अवसर पर जिला वरिष्ठ उप प्रधान प्रदीप जागलान ने कहा कि सत्यवान ने अपने सेवाकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया है। विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। शैक्षणिक क्षेत्र में किए गए आपके उत्कृष्ट कार्य हमारे लिए अनुकरणीय रहेंगे।
अश्वनी नैन और वीरेंद्र बेनीवाल ने दी शुभकामनाएं
जिला महासचिव अश्वनी नैन ने कहा कि मुख्य शिक्षक सत्यवान ने अपने सेवाकाल में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है तथा विद्यार्थियों के हित में निरंतर कार्य किया है। उनकी सेवाएं एवं अनुभव शिक्षक समुदाय के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। खंड प्रधान वीरेंद्र बेनीवाल ने सत्यवान को उत्कृष्ट सेवा काल एवं सेवानिवृत्ति पर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की है।
कृष्ण सैनी ने किया संघ की ओर से सम्मान प्रदान
जिला उपप्रधान कृष्ण सैनी ने कहा कि सत्यवान के उत्कृष्ट कार्यों एवं समर्पित सेवाओं को देखते हुए राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ नरवाना की ओर से उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका सेवाकाल शिक्षा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण रहा है। इस अवसर पर संघ की ओर से सत्यवान को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया है तथा सेवानिवृत्ति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं हैं।
उपस्थित रहे गणमान्य शिक्षक
उपस्थित शिक्षकों ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर प्रदीप जागलान, अश्विनी नैन, वीरेंद्र बेनीवाल, कृष्ण सैनी, रणवीर सिंह, महावीर घड़ेला, विकास नैन, महावीर सिंह, देवेंद्र मोर, संदीप कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे हैं।