नरवाना डिवीजन में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक, 21 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव की रूपरेखा तैयार

नरवाना डिवीजन में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की बैठक, 21 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव की रूपरेखा तैयार

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की सांगठनिक बैठक नरवाना डिवीजन में आयोजित

बैठक में मुख्य रूप से 21 सितंबर 2026 को हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के घेराव के संबंध में की रूपरेखा तैयार ।

नरेंद्र जेठी/नरवाना  /15 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) हरियाणा की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक नरवाना डिवीजन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डिवीजन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने की, जबकि मंच संचालन डिवीजन सचिव मैहर सिंह श्योकंद द्वारा संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से 21 सितंबर 2026 को हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के घेराव के संबंध में रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में प्रदेश कार्यालय सचिव लोकेश भ्याण, जिला सचिव योगेश कुमार और जिला सलाहकार शैलेंद्र नायडू विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा नरवाना, गढ़ी, उचाना और नरवाना सिटी सब-डिवीजन के अध्यक्षों, सचिवों और कोषाध्यक्षों सहित पूरी कार्यकारिणी ने बैठक में भाग लिया।

मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर रणनीति

प्रदेश कार्यालय सचिव लोकेश भ्याण ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने आह्वान किया कि 21 सितंबर के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए सभी सब-डिवीजन अभी से पूरी मुस्तैदी के साथ प्रचार-प्रसार में जुट जाएं। संगठन द्वारा एचओडी वेरिफिकेशन की प्रक्रिया जारी है और हर स्तर पर कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। जिसका कोई नहीं होता, संगठन हमेशा उसके साथ खड़ा है।

दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि और एक्स-ग्रेशिया की मांग

बैठक के दौरान हाल ही में दिवंगत हुए संगठन के दो कर्मठ साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनमें उचाना सब-डिवीजन से सूर्य दीप और नरवाना सब-डिवीजन से रोहतास शामिल रहे। संघ ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करते हुए मांग की कि दोनों दिवंगत कर्मचारियों की एक्स-ग्रेशिया की फाइलें डिवीजन स्तर से जल्द से जल्द आगे बढ़ाई जाएं। ताकि उनके पीड़ित परिवारों को आर्थिक संबल और आश्रितों को सरकारी नियम अनुसार 100 प्रतिशत रोजगार मिल सके।

Share:

Comments

Leave a comment