नरवाना में सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, 250 ग्राम अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

नरवाना में सीआईए स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, 250 ग्राम अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

नरवाना/ 13 अगस्त /नरेन्द्र जेठी/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

जिला की सीआईए स्टाफ नरवाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में कार्य किया है। नशा तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है। सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कुंडू नगर नरवाना से एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से 250 ग्राम अफीम बरामद करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है

गिरफ्तार महिला तस्कर की पहचान और पूरी कार्रवाई

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

पकड़ी गई आरोपी की पहचान गीता उर्फ सुनीता निवासी कुंडू नगर नरवाना के रूप में हुई है। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सीआईए नरवाना की एक टीम सहायक उपनिरीक्षक अवतार सिंह के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल नरवाना के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि गीता निवासी कुंडू नगर नरवाना अफीम की तस्करी का धंधा करती है। यह महिला इस समय गुरथली रोड के नजदीक अफीम सप्लाई करने की फिराक में खड़ी है

पुलिस ने ऐसे की रेड और आगे की कानूनी कार्रवाई

सीआईए टीम तुरंत हरकत में आई और उच्च अधिकारियों को मुखबिरी के बारे में सूचित किया। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गुरथली रोड पर रेड की और आरोपी गीता को मौके पर ही काबू कर लिया। सीआईए टीम ने आरोपी की नियमानुसार तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना शहर नरवाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। पुलिस आमजन से लगातार अपील करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई नियम अनुसार अमल में लाई जा सके।

Share:

Comments

Leave a comment