कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में नवीन जिन्दल फाउंडेशन चलाएगा सेवा संकल्प अभियान,

कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में नवीन जिन्दल फाउंडेशन सेवा संकल्प अभियान में करेगा भागीदारी: नवीन जिन्दल
सांसद नवीन जिन्दल ने 17 सितंबर को शाम 6 से 7 बजे तक परिवारों से दीया जलाने के लिए की अपील
कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए जाएंगे 100 गांवों में सेवा संकल्प शिविर
नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल और सेवा संकल्प पर जनता से किया जाएगा सतत संवाद
कैथल/15 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसेवा से देशसेवा को अपने जीवन का मूल ध्येय माना है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की उल्लेखनीय यात्रा पूरी कर ली है। उनके जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में नवीन जिंदल फाउंडेशन भी पूरी तरह से भागीदारी करेगा।
कुरुक्षेत्र में होंगे 100 गांवों में सेवा संकल्प शिविर
इस अभियान के अंतर्गत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में 100 गांवों में सेवा संकल्प शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नवीन जिंदल फाउंडेशन द्वारा जनता से स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल और सेवा संकल्प पर सतत संवाद किया जाएगा। इन सभी शिविरों के माध्यम से कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
छात्रवृत्ति और स्किल प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण
इन शिविरों में छात्रवृत्ति व स्किल प्रशिक्षण और अन्य सुविधाओं के लिए पंजीकरण किया जाएगा। सांसद नवीन जिंदल ने एक वीडियो जारी करके उपरोक्त सभी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रही है।
घर में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित करने का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का अवसर है। यह अभियान सेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का भी एक बड़ा माध्यम है। सांसद नवीन जिंदल ने इस अभियान के तहत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शाम 6 से 7 बजे के बीच कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित करने का विशेष आह्वान किया है।
विकसित भारत के संकल्प में जन भागीदारी
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति आभार व्यक्त करना है। इसके साथ ही इस अभियान का उद्देश्य ‘विकसित भारत’ के संकल्प में प्रत्येक नागरिक की जन भागीदारी सुनिश्चित करना भी है।