लाडवा के संघौर गांव में आज से नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण

लाडवा के संघौर गांव में आज से नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण

नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आज लाडवा हल्के के गांव संघौर में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम गांव की जनरल चौपाल में सुबह 10 बजे आरंभ होगा। नवीन जिन्दल फाउंडेशन एवं हरियाणा राज्य आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में इस अभियान को गांवों तक पहुंचाने की दिशा में यह पहला कदम है।

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ संवाद

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के साथ विशेष संवाद किया जाएगा। इस दौरान महिलाओं की आवश्यकताओं, उनके पारंपरिक हुनर, रुचियों तथा स्वरोजगार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा होगी। महिलाओं से प्राप्त होने वाले सुझावों के आधार पर ही आगामी कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल

सांसद नवीन जिन्दल के संसदीय कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि 'नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान' का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को केवल प्रशिक्षण देना नहीं है। इस अभियान के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण से लेकर बाजार तक की पूरी व्यवस्था से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें आधुनिक तकनीक, बेहतर गुणवत्ता, पैकेजिंग, डिजिटल साक्षरता और डिजिटल मार्केटिंग से जोड़ने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा अपने लाडवा दौरे के दौरान ही 'नवीन महिला सशक्तिकरण अभियान' का शुभारंभ किया गया था। इस संपूर्ण अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और बाजार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel
Share:

Comments

Leave a comment