मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लाडवा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में की शिरकत

श्री कृष्ण की शिक्षा पर चलकर युवा दुनिया के हर क्षेत्र में हरियाणा और भारत का नाम करें रोशन: नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शिवाला रामकुण्डी में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में की शिरकत

लाडवा/मानव गर्ग /05 सितंबर  2026/अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा की शिवाला रामकुण्डी में आयोजित श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण जी का संदेश हमारे परिवारों और नई पीढ़ी तक पहुंचना चाहिए। भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा पर चलते हुए हमारे युवा आधुनिक शिक्षा प्राप्त करें। युवा विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ें। दुनिया के हर क्षेत्र में हरियाणा और भारत का नाम रोशन करें। युवा अपनी संस्कृति, संस्कारों और जड़ों से भी जुड़े रहें। युवाओं के जीवन में आधुनिकता, मर्यादा, प्रतिभा, विनम्रता, सफलता और सेवा का भाव होना चाहिए। यही हमारी संस्कृति की ताकत है और यही 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' की मजबूत नींव बनेगी।

जन्माष्टमी का संदेश और भगवान श्री कृष्ण का जन्म

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन्म अष्टमी हमारे लिए धर्म, कर्तव्य, सत्य, साहस, प्रेम और लोक-कल्याण के उस महान संदेश का उत्सव है। इस महान संदेश को भगवान श्रीकृष्ण जी ने अपने जीवन के माध्यम से मानव मात्र को दिया था। कान्हा का जन्म हमें यह विश्वास दिलाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी ही कठिन क्यों न हों। अन्याय चाहे कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो। यदि मनुष्य सत्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहता है तो आखिर में विजय उसी की होती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जी का जन्म कारागार में हुआ था। उस समय परिस्थितियां प्रतिकूल थीं और चारों ओर अन्याय का वातावरण था। उसी अंधकार के बीच आशा की एक किरण ने जन्म लिया था और वह किरण आगे चलकर अधर्म के अंत का कारण बनी थी। यही जन्म अष्टमी का सबसे बड़ा संदेश है कि अंधकार चाहे कितना ही गहरा क्यों न हो, प्रकाश को कोई रोक नहीं सकता।

युवाओं के लिए गीता का संदेश और कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य

भगवान श्रीकृष्ण जी ने कभी भी जीवन से पलायन करने का संदेश नहीं दिया था। आज हमारे युवाओं के सामने भी अनेक चुनौतियां हैं। युवाओं के सामने प्रतिस्पर्धा है, भटकाव है, नशे और नकारात्मकता का खतरा है। ऐसे समय में गीता का संदेश और भी अधिक प्रासंगिक हो जाता है। आप सभी अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान रखिए। कड़ी मेहनत कीजिए और अपने माता-पिता का सम्मान कीजिए। अपने शरीर को स्वस्थ रखिए और नशे से पूरी तरह दूर रहिए। अपनी सारी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण के काम में लगाइए। जिस दिन आप सभी युवा अपने भीतर की शक्ति को पहचान लेंगे, उस दिन आपके लिए कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रहेगा। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, समाजसेवी प्रदीप गर्ग, समाजसेवी सचिन गर्ग, समाजसेवी हरीश शर्मा, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन गुरनाम सैनी, चेयरमैन डा. गणेश दत्त, चेयरपर्सन साक्षी खुराना, जिला सचिव नरेन्द्र सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष अंकुश गोयल, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, नरेन्द्र दबखेड़ा आदि कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विद्यार्थियों की बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्कूलों और अकादमियों के विद्यार्थियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। टोनी सांवरिया आर्ट ग्रुप, अर्ली स्टेप स्कूल, किडजी स्कूल, जय भारत हाई स्कूल, साईग्रेस इंटरनेशनल स्कूल, डिस्कवरी वल्र्ड स्कूल, सुगनी देवी आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, दून पब्लिक स्कूल, एन वाई डांस एकेडमी और बॉम्बे डांस अकादमी के विद्यार्थियों ने मंच पर प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों की इन सभी शानदार प्रस्तुतियों ने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।

Share:

Comments

Leave a comment