तरावड़ी में 30 अगस्त को होगी मुख्यमंत्री नायब सैनी की विकास रैली, विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने आढ़तियों को दिया निमंत्रण

तरावड़ी की नई अनाज मंडी में मुख्यमंत्री नायब सैनी की प्रस्तावित विकास रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। तरावड़ी में मुख्यमंत्री नायब सैनी की रैली को लेकर विधायक कबीरपंथी ने आढ़तियों को निमंत्रण दिया है। इसी कड़ी में हल्के के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने नीलोखेड़ी अनाज मंडी पहुंचकर आढ़तियों से मुलाकात की। विधायक ने आढ़तियों को 30 अगस्त को तरावड़ी अनाज मंडी में होने वाली मुख्यमंत्री की विकास रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे विकास रैली को संबोधित
विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अगस्त को सुबह करीब साढ़े 9 बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तरावड़ी अनाज मंडी में विशाल विकास रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस दौरान नीलोखेड़ी सब-डिवीजन के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ भी करेंगे। विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि मुख्यमंत्री का तरावड़ी की धरती पर पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है।
गांव-गांव में रैली को लेकर भारी उत्साह
उन्होंने कहा कि रैली को लेकर गांव-गांव में उत्साह देखा जा रहा है। सरपंचों सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए तरावड़ी पहुंचेंगे। उन्होंने आढ़तियों और व्यापारियों से भी बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने की अपील की। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही है। नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र को भी विकास परियोजनाओं की महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है।
नीलोखेड़ी अनाज मंडी प्रधान और चेयरमैन के बयान
नीलोखेड़ी अनाज मंडी प्रधान मलखान बड़सालू ने कहा कि मुख्यमंत्री की विकास रैली को लेकर आढ़ती वर्ग में भी काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि मंडी के आढ़ती और व्यापारी रैली में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे और मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाली करोड़ों रुपये की परियोजनाएं निश्चित रूप से नीलोखेड़ी विधानसभा के लिए बड़ी उपलब्धि होंगी। मार्किट कमेटी नीलोखेड़ी के चेयरमैन शिवनाथ कपूर ने कहा कि मुख्यमंत्री की रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र के लिए की जाने वाली घोषणाओं और विकास कार्यों के शुभारंभ से नीलोखेड़ी सब-डिवीजन के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में तरावड़ी पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर तरावड़ी मार्किट कमेटी के चेयरमैन रणदीप चौधरी, वाइस चेयरमैन राजीव नारंग, भाजपा मंडल अध्यक्ष स्वामी मुकेश भारती और प्रतिनिधि सतनाम आहूजा मौजूद रहे। इसके अलावा मलखान बड़सालू, सतबीर सिंह, बलबीर शर्मा, जिले सिंह, तरुण, महिंदू, सतीश मनोचा, अश्वनी शर्मा, बिसम्बर लाल, कमल कपूर, जयभगवान काला माजरा, सुरेश उर्फ पपला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो में हल्के के विधायक भगवानदास कबीरपंथी नीलोखेड़ी मंडी प्रधान की दुकान पर आढ़तियों को निमंत्रण देते हुए नजर आ रहे हैं।