नरवाना के राजीव गांधी पॉलिटेक्निक संस्थान में एनसीसी कैडेट्स को दी गई परेड और एसएसबी इंटरव्यू की ट्रेनिंग

Team Atal Hind11 August 20262 min read7 viewsजींद
नरवाना के राजीव गांधी पॉलिटेक्निक संस्थान में एनसीसी कैडेट्स को दी गई परेड और एसएसबी इंटरव्यू की ट्रेनिंग

नरवाना में 15 हरियाणा एनसीसी बटालियन द्वारा आयोजित 10 दिवसीय एनुअल ट्रेनिंग कैंप के दौरान एनसीसी कैडेट्स को परेड करवाई गई। राजीव गांधी पॉलिटेक्निक संस्थान नरवाना एवं राजकीय आई.टी.आई. नरवाना के प्रांगण में चल रहे इस कैंप में कैडेट्स को सेरेमोनियल ड्रेस लगाने का तरीका बताया गया ताकि ड्रिल प्रतियोगिता के दौरान कैडेट्स अपनी सेरेमोनियल ड्रेस सही प्रकार से लगा सकें। इसके अलावा कैंप में मरुस्थलीय, पहाड़ी व जंगली क्षेत्र की विशेषताओं के साथ-साथ सेना में ऑफिसर भर्ती के लिए एसएसबी प्रक्रिया व इंटरव्यू कौशल की जानकारी दी गई।

कैंप में बैटल क्राफ्ट और प्राथमिक सहायता की दी गई जानकारी

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

बैटल क्राफ्ट और फील्ड क्राफ्ट के पीरियड के दौरान बटालियन के फौजियों ने एनसीसी कैडेट्स को युद्ध के दौरान सैनिकों की मूवमेंट के तरीकों की जानकारी दी। रेड क्रॉस विभाग जींद के प्रवक्ता प्राथमिक सहायता श्री बीरेंद्र सिंह आर्य ने एनसीसी कैडेट्स को किसी भी दुर्घटना के लिए प्राथमिक सहायता से संबंधित दिल का दौरा पड़ने पर सी.पी.आर. देने का तरीका, दुर्घटना होने पर बहते हुए रक्त को रोकना, सांप के काटने पर की जाने वाली कार्रवाई तथा जले हुए व्यक्ति की सहायता किस प्रकार की जा सकती है इस विषय में विस्तारपूर्वक अभ्यास के साथ जानकारी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कैडेट्स ने दी शानदार प्रस्तुतियां

कैंप के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में के.एम. राजकीय महाविद्यालय नरवाना की एनसीसी कैडेट्स ने दुर्गा वंदना के साथ कार्यक्रम का आरंभ किया। इसी महाविद्यालय की गर्ल्स कैडेट्स के हरियाणवी ग्रुप डांस से दर्शकों का मन मोह लिया। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल नरवाना की गर्ल्स एनसीसी कैडेट्स ने सेमी क्लासिकल ग्रुप डांस का लुत्फ उठाया। हिंदू कन्या महाविद्यालय जींद की लड़कियों ने सोलो डांस व सोलो सिंगिंग में अपनी प्रस्तुति दी। राजकीय महाविद्यालय बरोटा के एनसीसी कैडेट्स ने भी सोलो डांस में भाग लेकर एक शानदार प्रस्तुति पेश की। जूनियर डिवीजन में ऋषि कुल पब्लिक स्कूल जींद, जी.वी.एम. पब्लिक स्कूल जींद व सुप्रीम पब्लिक स्कूल जींद की एनसीसी कैडेट्स ने ग्रुप डांस करके धमाकेदार प्रस्तुति दी तथा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल जींद की छात्रा ने सोलो गान में भाग लिया।

Share:

Comments

Leave a comment