देश में नए आयुष मेडिकल कॉलेजों की स्थापना: प्रक्रिया और केंद्र की वित्तीय सहायता

Atal Hind11 August 20263 min read20 viewsदिल्ली
देश में नए आयुष मेडिकल कॉलेजों की स्थापना: प्रक्रिया और केंद्र की वित्तीय सहायता

देश में नए आयुष मेडिकल कॉलेजों की स्थापना

नई दिल्ली /11अगस्त 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

सार्वजनिक स्वास्थ्य राज्य का विषय होने के कारण, नए आयुष शिक्षण संस्थानों की स्थापना की प्राथमिक जिम्मेदारी ओडिशा सहित संबंधित राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के दायरे में आती है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

हालांकि, राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) की केंद्र प्रायोजित योजना के तहत, उन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान है जहां सरकारी क्षेत्र में आयुष शिक्षण संस्थानों की अपर्याप्त उपलब्धता है।

तदनुसार, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश एनएएम दिशानिर्देशों के प्रावधानों के अंतर्गत राज्य वार्षिक कार्य योजनाओं (एसएएपी) के माध्यम से उपयुक्त प्रस्ताव प्रस्तुत करके वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

ओडिशा सरकार से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एनएएम के तहत एक (01) आयुष शिक्षण संस्थान, सरकारी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, मयूरभंज को मंजूरी दी गई है। एनएएम के तहत समर्थित आयुष शिक्षण संस्थानों की सूची अनुलग्नक-I में दी गई है।

वर्ष 2014-15 से 2026-27 तक राष्ट्रीय आयुष कार्यक्रम (एनएएम) के तहत समर्थित नए आयुष शैक्षणिक संस्थानों की सूची

क्र.सं. राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का नाम संस्थानों के नाम
1 आंध्र प्रदेश गवर्नमेंट नेचुरोपैथी एण्‍ड योगा मेडिकल कॉलेज, विशाखापत्तनम
2 असम गवर्नमेंट आयुर्वेदा कॉलेज, दुधनोई
3 चंडीगढ़ गवर्नमेंट आयुर्वेदा कॉलेज, मनी माजरा, चंडीगढ़
4 गुजरात सुरेंद्रनगर में सरकारी आयुर्वेद महाविद्यालय की स्थापना
5 जम्मू-कश्मीर गवर्नमेंट होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, राख होशियारी, कठुआ जिला
6 कर्नाटक गवर्नमेंट नेचरक्‍योर एण्‍ड योगा कॉलेज, मैसूर
दलाई लामा उच्च शिक्षा संस्थान, शेषागिरिहल्ली, बिदादी होबाली, रामानगर जिला स्थित मेन-त्से-खांग (सोवा रिग्पा) कॉलेज
7 मध्य प्रदेश गवर्नमेंट आयुर्वेदा कॉलेज, शहडोल
गवर्नमेंट आयुर्वेदा कॉलेज, नर्मदापुरम
गवर्नमेंट आयुर्वेदा कॉलेज, बालाघाट
गवर्नमेंट आयुर्वेदा कॉलेज, मोरेना
गवर्नमेंट आयुर्वेदा कॉलेज, सागर
गवर्नमेंट आयुर्वेदा कॉलेज, झाबुआ
8 मणिपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, केइराव, मणिपुर
9 राजस्थान गवर्नमेंट आयुर्वेदा, योगा एण्‍ड नेचरोपैथी कॉलेज, चाकसू, जयपुर
10 सिक्किम नामग्याल इंस्टीट्यूट ऑफ थेबेटोलॉजी, देओराली, गंगटोक स्थित सोवा रिग्पा
11 हरियाणा यूनानी कॉलेज एवं अस्पताल, अकेरा, जिला. नूह
होम्योपैथिक कॉलेज और अस्पताल, ग्राम चांदपुरा, अंबाला कैंट, अंबाला जिला
12 पश्चिम बंगाल बेलूर स्टेट जनरल हॉस्पिटल, हावड़ा स्थित योग और प्राकृतिक चिकित्सा डिग्री कॉलेज
13 उत्‍तर प्रदेश राज्य होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, वाराणसी
राज्य आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, अयोध्या
14 तमिलनाडु गवर्नमेंट सिद्धा कॉलेज एण्‍ड हॉस्‍पीटल, पिलानी
15 त्रिपुरा होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, पश्चिम त्रिपुरा
16 उत्तराखंड होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, अस्पताल और अनुसंधान केंद्र, डोईवाला, देहरादून जिला
17 ओडिशा गवर्नमेंट आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय, मयूरभंज

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने आज राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Share:

Comments

Leave a comment