संत निरंकारी मिशन ने चंडीगढ़ में 'वननेस वन' अभियान के तहत किया पौधारोपण, दिए हरियाली और एकता के संदेश

संत निरंकारी मिशन ने चंडीगढ़ में 'वननेस वन' अभियान के तहत किया पौधारोपण, दिए हरियाली और एकता के संदेश

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा ‘वननेस वन’ पौधारोपण परियोजना के छठे चरण का आयोजन किया गया है। यह आयोजन देशभर के 630 से अधिक स्थलों पर पूर्ण श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया है। इसी लड़ी में चंडीगढ़ के सेक्टर 33बी में पेट्रोल पंप के पास स्थित पार्क में ‘वननेस वन’ के तहत पौधारोपण किया गया है।

चंडीगढ़ में लगाए गए 200 से अधिक पौधे

चंडीगढ़ के सेक्टर 33 की पार्षद श्रीमती अंजू कत्याल एवं चंडीगढ़ के संयोजक श्री नवनीत पाठक जी, सभी मुखी, सेवादल के अधिकारी और भाई-बहनों ने इस पौधारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। चंडीगढ़ के संयोजक श्री नवनीत पाठक जी ने जानकारी दी है कि चंडीगढ़ में आज लगभग 200 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने आगे बताया है कि सन्त निरंकारी मिशन द्वारा इस अभियान को ‘वननेस वन’ नाम दिया गया है, जो अपने आप में बेहद सार्थक और गहरे अर्थ को समेटे हुए है।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

‘वननेस वन’ अभियान का मूल संदेश

‘वननेस वन’ शब्द में जहाँ ‘वन’ अंग्रेजी में Forest यानी वृक्षों और वनों का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर यह शब्द One-ness यानि एकत्व की भावना को भी दर्शाता है। यह अभियान केवल धरती को हरा-भरा बनाने का संकल्प नहीं है, बल्कि समूची मानवता को एक सूत्र में पिरोने का माध्यम है। इसका उद्देश्य आपसी भेदभाव मिटाकर एकत्व एवं भाईचारे की भावना जगाना है, जिससे बाहरी प्रकृति की हरियाली के साथ भीतरी मन की एकता स्थापित हो सके।

पार्षद अंजू कत्याल और सचिव जोगिंदर सुखीजा के विचार

इस पावन अवसर पर सैक्टर 33 की पार्षद श्रीमती अंजू कत्याल जी ने विशेष रूप से शिरकत की और मिशन के इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की है। उन्होंने कहा है कि सन्त निरंकारी मिशन द्वारा किया जा रहा यह कार्य समाज के लिए एक मिसाल है। संत निरंकारी मंडल के सचिव आदरणीय श्री जोगिन्दर सुखीजा जी ने बताया है कि यह अभियान समाज में प्रकृति के प्रति जागरूकता और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को सुदृढ़ कर रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment