नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टकराई बाइक, 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर के कल्टीवेटर से टकराई बाइक, 35 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र के गांव झिमरावट के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जिला पलवल के ढकलपुर गांव निवासी सरफराज के रूप में हुई है। यह हादसा उस समय हुआ जब सरफराज अपनी बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल गांव कालेखेड़ा जा रहा था। रास्ते में सामने से खेत से लौट रहे एक ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर से उसकी बाइक टकरा गई।

मस्जिद में बच्चों को पढ़ाता था मृतक

सरफराज मलाई गांव स्थित एक मस्जिद में बच्चों को पढ़ाने का काम करता था। बुधवार देर रात वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर अपनी ससुराल के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि उसके ससुर की तबीयत खराब थी और वह उन्हें देखने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव झिमरावट के पास पहुंचा, तभी सामने से खेत में काम करके लौट रहे ट्रैक्टर के पीछे लगे कल्टीवेटर से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।

AtalHind की हर खबर सबसे पहलेJoin Channel

अस्पताल भेजा गया शव

टक्कर इतनी जोरदार थी कि सरफराज को गंभीर चोटें आईं और वह सड़क पर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पिनगवां थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अल-आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा भिजवा दिया। पुलिस अब इस पूरे हादसे के कारणों और परिस्थितियों की गंभीरता से जांच कर रही है।

परिवार में मचा कोहराम

सरफराज शादीशुदा था और उसके कुल छह बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटे और एक बेटी शामिल हैं। इस अचानक हुए हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार और ससुराल पक्ष में मातम पसर गया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Share:

Comments

Leave a comment