कैथल के जिंदल हाउस में मनाई गई ओपी जिंदल की 96वीं जयंती, हवन-यज्ञ और पुष्पांजलि सभा का आयोजन

पूर्व बिजली मंत्री, प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी स्वर्गीय ओम प्रकाश (ओपी) जिंदल की 96वीं जयंती पर कैथल स्थित जिंदल हाउस में श्रद्धा और सम्मान के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हवन-यज्ञ और पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, सांसद नवीन जिंदल के समर्थकों तथा गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने बाऊजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके सेवा, समर्पण, राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कैथल सहित संसदीय क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण, प्रसाद वितरण और अन्य सेवा कार्य भी किए गए।
ओपी जिंदल के आदर्श समाज के लिए प्रेरणा
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी ने कहा कि बाऊजी ओपी जिंदल ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि उद्योग केवल व्यापार का माध्यम नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास का सशक्त साधन भी हो सकता है। उन्होंने संघर्ष, परिश्रम और दूरदर्शी सोच के बल पर शून्य से शिखर तक का प्रेरणादायी सफर तय किया तथा औद्योगिक विकास को सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का कार्य किया। बाऊजी का जीवन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार, कार्यशैली व सेवा भावना आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं।
सांसद नवीन जिंदल आगे बढ़ा रहे हैं जनहितकारी कार्य
पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल अपने पिता के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, खेल, किसान कल्याण और सामाजिक उत्थान से जुड़े अनेक जनहितकारी कार्यों को निरंतर गति दे रहे हैं। वहीं कैथल के पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर ने कहा कि बाऊजी का मानना था कि विकास का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसी सोच के कारण उन्होंने उद्योग के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा को भी समान महत्व दिया। बाऊजी द्वारा स्थापित सेवा और विकास की परंपरा सांसद नवीन जिंदल के जनकल्याणकारी कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने समाजहित, राष्ट्रहित और मानवीय मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर देवेंद्र पांचाल चेयरमैन लेबर विभाग हरियाणा, महत राम पूरी जी महाराज, राव सुरेंद्र सिंह, शैली मुंजाल जिला उपाध्यक्ष बीजेपी कैथल, सुभाष हजवाना चेयरमैन मार्किट कमेटी पुंडरी, विजेंदर महला चेयरमैन मार्किट कमेटी ढांड, राजकिशन राणा चेयरमैन मार्किट कमेटी कलायत, कृष्ण शर्मा चेयरमैन मार्किट कमेटी पाई, सुरेश गर्ग नोच, उमेश शर्मा, तुषार ढांडा, अनीता ढुल बडसीकरी, राजेश अम्बरसर, सुशील पांचाल राजौंद मंडल अध्यक्ष, राजीव राजपूत कलायत मंडल अध्यक्ष, आयुष गर्ग कैथल शहरी मंडल अध्यक्ष, सतबीर शर्मा पाड़ला मंडल अध्यक्ष, पंकज शोरेवाला, अनिल शोरेवाला, गोपाल सैनी चंदाना गेट मंडल अध्यक्ष, निधि मोहन, प्रीतम कोलेखां, संदीप ढुल, बलकार क्योडक, अमरजीत जिला परिषद सदस्य, पोला खम्भेड़ा, बोबी बोपुर, निशा मंडल, अक्षरा गुप्ता, अमित जिंन्दल चीका, वीना सेठी, नरेश ढांडा, कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान, पुंडरी हल्का प्रभारी अरविंद गोलन, कलायत हल्का प्रभारी वीरेंद्र सारण, गुहला हल्का प्रभारी कर्मवीर सिसोदिया और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।