Electric Scooter: बिना License-RTO चलाएं ये 5 धांसू स्कूटर्स, 100Km की रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज!

Electric Scooter: बिना License-RTO चलाएं ये 5 धांसू स्कूटर्स, 100Km की रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज!

यदि आपके घर में भी स्कूल, कॉलेज या कोचिंग जाने वाले बच्चे हैं और पेट्रोल के बढ़ते खर्च ने आपका बजट बिगाड़ रखा है, तो लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं। इन स्कूटरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इन्हें चलाने के लिए न तो ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती है और न ही आरटीओ (RTO) रजिस्ट्रेशन के झंझट में पड़ना होता है।

परिवहन नियमों के अनुसार, 25 किमी/घंटा की अधिकतम रफ्तार और 250 वॉट तक की मोटर क्षमता वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस के दायरे से बाहर रखा गया है। नीचे ऐसे ही 5 बजट-फ्रेंडली और दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटरों की जानकारी दी गई है, जिनकी कीमत ₹51,741 से शुरू होती है और जो एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किमी तक का सफर तय कर सकते हैं।

30 सेकंड में पूरी बात

सबसे सस्ता स्कूटर: Lectrix EV ZYRO (कीमत ₹51,741 से शुरू)

सबसे ज्यादा रेंज: Sokudo Plus (कंपनी का दावा- 100 KM तक का सफर)

सबसे हल्का मॉडल: Ampere Reo Vyb (वजन महज 74 किलोग्राम)

फास्ट चार्जिंग: Kinetic Green Zing (3 से 4 घंटे में फुल चार्ज)

खास बैटरी: Ampere और Sokudo में मिलती है दमदार LFP बैटरी।

एक नजर में बिना लाइसेंस वाले टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

स्कूटर का नाम टॉप स्पीड बैटरी क्षमता दावा की गई रेंज एक्स-शोरूम कीमत

Lectrix EV ZYRO 25 km/h 1.5-1.54 kWh 60-85 km ₹51,741-₹67,500

Ampere Reo Vyb 25 km/h 1.44 kWh LFP 80 km ₹71,999

Okinawa R30 25 km/h 1.25-1.34 kWh 60 km ₹61,998

Sokudo Plus 25 km/h LFP बैटरी 100 km ₹67,951

Kinetic Green Zing 25 km/h 1.4-1.7 kWh 70-100 km ₹71,990-₹79,990

नोट: कीमतें और रेंज अनुमानित हैं. खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से इसकी पुष्टि जरूर कर लें।

Lectrix EV ZYRO

कीमत: ₹51,741 से ₹67,500

अगर आपका बजट बहुत टाइट है, तो यह स्कूटर आपके लिए बेस्ट है। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 60 से 85 KM तक की रेंज देता है। इसमें डिजिटल LED डिस्प्ले, क्रूज कंट्रोल, एंटी-थेफ्ट अलार्म और पार्किंग में आसानी के लिए रिवर्स मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

Ampere Reo Vyb

कीमत: ₹71,999

इस स्कूटर का वजन सिर्फ 74 किलोग्राम है, जिससे इसे संभालना और पार्क करना बच्चों के लिए बेहद आसान है। इसमें 1.44 kWh की LFP बैटरी मिलती है जो 80 KM की रेंज देती है. साथ ही 3.5 इंच का कलर डिस्प्ले, रिमोट लॉक और 24 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है।

Okinawa R30

कीमत: ₹61,998

अगर आपके बच्चे को स्टाइल पसंद है, तो ओकिनावा का यह स्कूटर पर्ल व्हाइट, ग्लॉसी रेड, मेटैलिक ऑरेंज, सी ग्रीन और सनशाइन येलो जैसे 5 आकर्षक रंगों में आता है। यह एक बार चार्ज होने पर 60 KM तक चलता है और इसकी बैटरी 4 से 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

Sokudo Plus

कीमत: ₹67,951

अगर रास्ता खराब है या कॉलेज की दूरी ज्यादा है, तो Sokudo Plus बढ़िया विकल्प है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 235 mm है, जिससे यह गड्ढों पर आसानी से निकल जाता है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 100 KM तक दौड़ सकता है। इसमें 3 राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं।

Kinetic Green Zing

कीमत: ₹71,990 से ₹79,990

आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए किनेटिक का यह स्कूटर शानदार है. इसकी बैटरी महज 3 से 4 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है और यह 70 से 100 किमी की रेंज देता है. इसमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और एंटी-थेफ्ट अलर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलती हैं।

पेट्रोल के मुकाबले कितनी होगी बचत?

मान लीजिए कोई छात्र रोजाना स्कूल, कॉलेज और कोचिंग के लिए करीब 20 किलोमीटर स्कूटर चलाता है. इस हिसाब से महीने में कुल दूरी 600 किलोमीटर हो जाती है। अब अगर पेट्रोल की कीमत 105 रुपये/लीटर और पेट्रोल स्कूटर का माइलेज 45 KM/लीटर मान लें, तो खर्च का हिसाब कुछ इस तरह होगा।

खर्च का हिसाब पेट्रोल स्कूटर इलेक्ट्रिक स्कूटर

प्रति किलोमीटर खर्च ₹2.33 ₹0.15

महीने में 600 KM का खर्च ₹1,398 ₹90

तीन साल का खर्च ₹50,328 ₹3,240

इस अनुमान के मुताबिक, इलेक्ट्रिक स्कूटर से तीन साल में करीब 47,088 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि ध्यान रहे, यह गणना अनुमानित है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles