जून 2027 तक Mahindra की 4 नई SUV होंगी लॉन्च, BE 07 पर भी नजर!

भारतीय एसयूवी बाजार में महिंद्रा की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। कंपनी पेट्रोल और डीजल वाहनों के साथ-साथ अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को भी तेजी से विस्तार देने की तैयारी में है।

भारतीय एसयूवी बाजार में महिंद्रा की पकड़ लगातार मजबूत होती जा रही है। कंपनी पेट्रोल और डीजल वाहनों के साथ-साथ अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को भी तेजी से विस्तार देने की तैयारी में है। कार्टोक (Cartoq) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की अर्निंग्स कॉल प्रेजेंटेशन में चार नए उत्पादों का खुलासा किया गया है—इनमें एक फेसलिफ्ट मॉडल, एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, 'NU_IQ' प्लेटफॉर्म पर आधारित एसयूवी और स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर पिकअप शामिल हैं।

इनको देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले लगभग 8 महीनों में महिंद्रा अपने एसयूवी लाइनअप में कई बड़े और अहम बदलाव कर सकती है। आइए जानते हैं कि कंपनी किन दमदार एसयूवी को बाजार में उतार सकती है।

महिंद्रा विजन S

महिंद्रा की NU_IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई एसयूवी विजन S कॉन्सेप्ट का प्रोडक्शन वर्जन होगी। इसे पहली बार अगस्त 2025 में दिखाया गया था। कयास लगाए जा रहे है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल 2026 के आखिर तक लाया जाएगा। जबकि, लॉन्च 2027 की शुरुआत में हो सकता है। यह 4 मीटर से छोटी एसयूवी होगी और इसका डिजाइन काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा रहने की उम्मीद है। इसमें बॉक्सी स्टांस और रगेड लुक देखने को मिलने की संभावना है। इसके साथ एलईडी हेडलैंप, टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील और फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

महिंद्रा BE 07 इलेक्ट्रिक एसयूवी

महिंद्रा की दूसरी बड़ा लॉन्च BE 07 इलेक्ट्रिक SUV का प्रोडक्शन मॉडल हो सकता है। इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। यह कंपनी की Electric Origin रेंज में BE 6 से ऊपर पोजिशन की जाएगी। BE 07 को INGLO प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इसमें दूसरी Electric Origin SUV की तरह 59kWh, 70kWh और 79kWh के बैटरी पैक मिल सकते हैं। इसके RWD और AWD दोनों वर्जन आने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी पावर और टॉर्क से जुड़ी जानकारी नहीं दी है। इसमें फ्रेमलेस डोर भी खास अट्रैक्शन होंगे।

महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर

महिंद्रा ने अगस्त 2026 में अपनी नई लाइफस्टाइल पिकअप स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर से पर्दा उठाया था। कंपनी पहले ही इसकी लॉन्च टाइमलाइन अप्रैल 2027 बताई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.79 लाख रुपये से कम रखे जाने की जानकारी दी गई थी। यह पिकअप कंपनी के नए जनरेशन बॉडी-ऑन-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी। इसमें मौजूदा Scorpio-N वाले 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिल सकते हैं। दोनों इंजन के साथ 4x2 और 4x4 कॉन्फिगरेशन का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

महिंद्रा थार रॉक्स फेसलिफ्ट

महिंद्रा थार रॉक्स के अपडेटेड मॉडल पर भी काम कर रही है। फेसलिफ्ट में एसयूवी का मौजूदा डिजाइन, साइज और स्टांस बरकरार रहने की उम्मीद है, लेकिन इसमें ज्यादा फीचर्स और बेहतर सस्पेंशन सेटअप दिया जा सकता है। नए मॉडल में हाल ही में लॉन्च हुई थार OG की तरह Davinci डैम्पर्स मिलने की संभावना है। इंजन के मामले में इसमें मौजूदा मॉडल वाले 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन कंटिन्यू रह सकते हैं।

किस क्रम में लॉन्च होंगी ये एसयूवी?

महिंद्रा ने अभी इन चारों मॉडल्स के ऑफिशियस लॉन्च शेड्यूल की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, अगर कंपनी की प्रेजेंटेशन में दिखाए गए क्रम को माना जाए तो सबसे पहले Vision S लॉन्च हो सकती है। इसके बाद BE 07 इलेक्ट्रिक SUV, Scorpio Lifestyler और आखिर में Thar ROXX फेसलिफ्ट आ सकती है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles