Foldable Smartphone: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ 24 नवंबर को लॉन्च होगा नया फोल्डेबल फोन, मिलेगा खास Privacy Display फीचर!
टेक दिग्गज Huawei जल्द ही बाजार में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन उतारने की तैयारी में है, जिसे Huawei Mate X8 के नाम से पेश किया जाएगा। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है—यह डिवाइस 24 नवंबर को चीन में दस्तक देगा। गौरतलब है कि लॉन्च की तारीख का ऐलान करने से एक दिन पहले ही ब्रांड ने टीजर के माध्यम से इसके डिजाइन की पहली झलक दिखाई थी।
डिजाइन की बात करें तो Huawei Mate X8 में पिछले मॉडल्स की तरह ही इनवर्ड फोल्डिंग मैकेनिज्म मिलेगा, जिससे फोन बंद करने पर मुख्य बड़ी स्क्रीन अंदर की ओर सुरक्षित रहेगी। वहीं, इसके रियर पैनल पर एक आकर्षक राउंड शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलेगा। नीचे इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन से जुड़ी बाकी खास बातों की जानकारी दी गई है।
<strong>Huawei Mate X8 आएगा दो वेरिएंट में</strong>
लेटेस्ट रिपोर्ट्स में सामने आया है कि Huawei Mate X8 को कंपनी दो वैरिएंट में लॉन्च कर सकती है जिसमें स्टैंडर्ड और एक कलेक्टर एडिशन शामिल हो सकता है। स्टैंडर्ड मॉडल में 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के ऑप्शन मिल सकते हैं जबकि कलेक्टर एडिशन में 16GB रैम के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज तक के ऑप्शन मिल सकते हैं।
<strong>Huawei Mate X8 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स</strong>
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Huawei Mate X8 में 6.5 इंच की कवर डिस्प्ले और 8.15 इंच की इनर डिस्प्ले मिल सकती है। फोन की दोनों स्क्रीन का साइज पिछले मॉडल Huawei Mate X7 से थोड़ा बड़ा हो सकता है। फोन में 6,000 mAh की बैटरी मिल सकती है।
फोटोग्राफी लवर्स के लिए इस फोन में iPhone जैसा वेरिएबल अपर्चर मिल सकता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। फोन में Privacy Display फीचर भी मिल सकता है। कंपनी ने फिलहाल Mate X8 की कीमत और सेल डेट से जुड़ी जानकारी शेयर नहीं की है।
