Gold Silver Rate: सोना-चांदी फिर हुआ सस्ता! चांदी में ₹5,000 की भारी गिरावट, जानें आज के नए रेट
शादियों के सीजन की शुरुआत से ठीक पहले सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए राहत भरी खबर आई है। कीमती धातुओं के दाम में जारी लगातार बदलाव के बीच आज यानी 16 नवंबर 2026 को घरेलू वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं। खासतौर पर चांदी की कीमतों में 3 प्रतिशत से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
वैश्विक बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने की कीमतों में मामूली तेजी जरूर नजर आई, लेकिन घरेलू स्तर पर दबाव बना रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह करीब 9:13 बजे सोना 0.81% लुढ़ककर 1,36,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा, जबकि चांदी 3.16% की भारी गिरावट के साथ 1,71,680 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गई।
<strong>अलग- अलग शहरों में क्या है भाव?</strong>
सोना और चांदी के दाम हर शहर के हिसाब से तय किए जाते हैं. MCX पर जो दाम होते हैं, उस पर राज्यके हिसाब से वैट टैक्स लगता है, जिसके बाद दाम बदल जाते हैं। ऐसे में 16 नवंबर को दामों में गिरावट के बाद प्रमुख शहरों में सोने और चांदी की कीमतें कितनी हो गईं, आइये बताते हैं:
<strong>शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) चांदी (1 किलो)</strong>
दिल्ली 1,35,910 रुपये 1,24,584 रुपये 1,71,070 रुपये
मुंबई 1,36,140 रुपये 1,24,795 रुपये 1,71,370 रुपये
कोलकाता 1,36,020 रुपये 1,24,685 रुपये 1,71,130 रुपये
बेंगलुरु 1,36,300 रुपये 1,24,942 रुपये 1,71,490 रुपये
चेन्नई 1,36,590 रुपये 1,25,208 रुपये 1,71,860 रुपये
हैदराबाद 1,36,410 रुपये 1,25,043 रुपये 1,71,630 रुपये
<strong>क्यों सस्ता हुआ सोना-चांदी?</strong>
सोने और चांदी की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय हालात का असर पड़ रहा है। मिडिल ईस्ट में शांति समझौते की उम्मीद कमजोर होने से महंगाई बढ़ने की आशंका है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से भी बाजार पर दबाव बना हुआ है। निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख के बयान का इंतजार कर रहे हैं। इससे उन्हें अमेरिका में ब्याज दरों की आगे की दिशा का संकेत मिल सकता है. पिछले हफ्ते भी सोने की कीमत में करीब 4.5% की गिरावट आई थी।
