Motorola Signature 27: लॉन्च से पहले लीक हुआ फोन का Hands-On वीडियो! 200MP जूम कैमरे के साथ मचेगा तहलका
Motorola Signature 27: लॉन्च से पहले लीक हुआ फोन का Hands-On वीडियो! 200MP जूम कैमरे के साथ मचेगा तहलका
Nov 2, 2026, 21:43 IST
Motorola Signature 27: मोटोरोला ने अभी तक अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन 'मोटोरोला सिग्नेचर 27' (Motorola Signature 27) लॉन्च नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इसका हैंड्स-ऑन वीडियो सामने आ गया है। पॉपुलर यूट्यूबर डैनी विंगेट (Danny Winget) ने इस अपकमिंग फोन की हैंड्स-ऑन फुटेज शेयर करने के साथ ही इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स भी साझा किए हैं। 5 नवंबर को लॉन्च होने वाले इस फोन में सुपर ब्राइट टैंडम OLED डिस्प्ले, पावरफुल स्नैपड्रैगन चिपसेट और 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा मिलने की उम्मीद है। सामने आए इस वीडियो में फोन के दोनों कलर ऑप्शन साफ नजर आ रहे हैं। इसमें कर्व्ड ग्लास दिया गया है, जो डिजाइन और लुक के मामले में इस स्मार्टफोन को बेहद प्रीमियम और शानदार फील देता है। Motorola Signature 27 का हेंड्स-ऑन वीडियो यूट्यूबर Danny Winget के अनुसार, Signature 27 में 6.8-इंच का Extreme AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz LTPO है। कंपनी ने इस फोन में Tandem OLED टेक का यूज किया है, जो मल्टीपल लेयर के साथ गजब की ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट ऑफर कर रहा है। वीडियो में यूट्यूबर ने दावा किया है कि इस फोन की पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स की है। Tandem OLED डिस्प्ले नई टेक्नोलॉजी नहीं है। यह 2024 में Honor Magic 6 RSR और Apple के नए PROLED MacBook Pro में मिला था। यह डिस्प्ले टेक्नोलॉजी अब तक कुछ ही स्मार्टफोन में ही मिलेगी। मोटोरोला के इस फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप दिया मिलेगा। साथ ही फोन में 16GB तक की रैम और 1TB तक की UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है। यह फोन Android 17 पर चलेगा, जिसे 7 साल तक ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट मिलते रहेंगे। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल Sony LYTIA 910 मेन कैमरा मिलेगा, जिसके साथ 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड शूटर मिलेगा। इसके साथ ही फोन में डेडिकेटेड एक्शन कैमरा मिल सकता है। बैटरी कैपेसिटी को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि यूट्यूबर ने कहा है कि फोन में बड़ी बैटरी है। मोटोरोला का यह फोन गीकबेंच लिस्टिंग पर 12 जीबी की रैम के साथ स्पॉट किया जा चुका है। यह फोन अन्य मैमोरी ऑप्शन के साथ 5 नवंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
