Honor के 2 नए धांसू स्मार्टफोन लॉन्च! Win RT 2 और Win Turbo 2 के फीचर्स देख हो जाएंगे हैरान

हॉनर (Honor) ने अपने पावरफुल स्मार्टफोन्स की सीरीज में नए और एडवांस फीचर्स से लैस Honor Win RT 2 और Honor Win Turbo 2 को पेश किया है। गेमिंग, डिस्प्ले और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इन फोन्स में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं।
 

हॉनर (Honor) ने अपने पावरफुल स्मार्टफोन्स की सीरीज में नए और एडवांस फीचर्स से लैस Honor Win RT 2 और Honor Win Turbo 2 को पेश किया है। गेमिंग, डिस्प्ले और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इन फोन्स में बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं दोनों मॉडल्स के खास फीचर्स के बारे में:

<strong>1. Honor Win RT 2 के मुख्य फीचर्स</strong>

डिस्प्ले और विजुअल्स: डिवाइस में Honor की इन-हाउस WIN डिस्प्ले चिप, डुअल Demura कैलिब्रेशन और 5920Hz PWM डिमिंग टेक्नोलॉजी मिलती है।

कूलिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस: गेमिंग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने के लिए इसमें Dongfeng Turbo कूलिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा 5000Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 520Hz टेन-फिंगर टच सैंपलिंग, 800Hz जायरोस्कोप और महज 21 मिलीसेकंड की टैप लेटेंसी मिलती है।

डिजाइन और ऑडियो: फोन में डुअल 1216 स्पीकर, मैट मेटल फ्रेम और WIN एनर्जी रिंग दी गई है जिसमें 40 से ज्यादा लाइटिंग इफेक्ट्स मिलते हैं। साथ ही यह IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है।

कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा (1/1.55-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट), 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और सेल्फी के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

<strong>2. Honor Win Turbo 2 के मुख्य फीचर्स</strong>

प्रोसेसर और डिस्प्ले: यह थोड़ा किफायती मॉडल है, जो स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 6.89 इंच की फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले है, जो 2K रेजोल्यूशन और 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें WIN Display और WIN Touch चिप्स के साथ 10,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

बैटरी और चार्जिंग: इस फोन में 12,070mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें बायपास चार्जिंग फीचर भी है, जिससे नॉन-स्टॉप 17.7 घंटे तक गेमिंग की जा सकती है।

गेमिंग और अन्य फीचर्स: इसमें एक्टिव कूलिंग फैन नहीं है, लेकिन 5000Hz टच सैंपलिंग, 520Hz टेन-फिंगर टच रिपोर्टिंग, 800Hz जायरोस्कोप और AI Enemy Footstep एनहांसमेंट फीचर दिया गया है जो गेमिंग में मदद करता है। सुरक्षा के लिए 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68, IP69 व IP69K रेटिंग मिलती है।

कैमरा: इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles