Maruti Suzuki Price Hike: कार खरीदना हुआ महंगा! मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए दाम, इस वित्त वर्ष में चौथी बार लगा झटका!
<strong>Maruti Suzuki Price Hike:</strong> देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बार फिर अपनी गाड़ियों की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने लागत के लगातार बढ़ते दबाव का हवाला देते हुए रविवार से अपने चुनिंदा वाहनों के दाम बढ़ाए हैं। यह बढ़ोतरी ऐसे वक्त में की गई है, जब लागत घटाने के प्रयासों के बावजूद कंपनी को ऊंची लागत के दबाव का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी का कहना है कि वह बढ़ी हुई लागत का केवल एक हिस्सा ही ग्राहकों पर डाल रही है।
इस बार गाड़ियों के दाम में लगभग 0.31 प्रतिशत की हुई है औसत बढ़ोतरी मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा, "लागत के लगातार बने हुए दबाव को देखते हुए कंपनी ने 22 नवंबर, 2026 से चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है।" बिक्री के वॉल्यूम के आधार पर कीमतों में अनुमानित औसत बढ़ोतरी करीब 0.31 प्रतिशत रही है। कंपनी के मुताबिक, लागत कम करने की निरंतर कोशिशों के बावजूद मौजूदा दबाव के चलते लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालना आवश्यक हो गया था, हालांकि ग्राहकों पर इसका बोझ कम से कम रखने का प्रयास किया गया है। चालू वित्त वर्ष में चौथी बार बढ़ाए दाम कीमतों में की गई ये ताजा बढ़ोतरी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में 3 बार की गई बढ़ोतरी के बाद आई है, जो कुल मिलाकर 1 प्रतिशत से कुछ ज्यादा थी। यानी, चालू वित्त वर्ष में कंपनी ने चौथी बार गाड़ियों के दाम बढ़ाए हैं। बताते चलें कि मारुति सुजुकी ने इस साल सितंबर में गाड़ियों की कीमतों में 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। उससे पहले कंपनी ने जून में भी गाड़ियों के दाम में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।
कच्चे माल की ऊंची लागत ने कंपनी की कमाई पर डाला दबाव पश्चिम एशिया संकट के चलते कच्चे माल की ऊंची लागत ने कंपनी की कमाई पर दबाव डाला है। कंपनी ने मार्केटिंग के खर्च को सीमित करने समेत कई कदमों से लागत को नियंत्रित भी किया है। दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद निवेशकों के साथ बातचीत में मैनेजमेंट ने संकेत दिया था कि दूसरी छमाही में कीमतों को लेकर संतुलित कदम उठाए जाएंगे।
