Oppo का बड़ा धमाका! 12,000mAh बैटरी वाला नया स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, लीक हुईं खास डिटेल्स

Oppo A7 Pro Max को इस साल सितंबर में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। यह हैंडसेट 10,000mAh की दमदार बैटरी से लैस है, जो फिलहाल किसी भी स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा दी गई सबसे बड़ी बैटरी सेल है।
 

<strong>Oppo A7 Pro Max </strong>को इस साल सितंबर में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च किया गया था। यह हैंडसेट 10,000mAh की दमदार बैटरी से लैस है, जो फिलहाल किसी भी स्मार्टफोन में कंपनी द्वारा दी गई सबसे बड़ी बैटरी सेल है। अब खबर आ रही है कि कंपनी इससे भी बड़ी यानी 12,000mAh की विशाल बैटरी वाला एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है।

इस अपकमिंग फोन को कथित तौर पर चीन के एक सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर देखा गया है। लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। हालांकि, इसके आधिकारिक नाम (Marketing Name), कीमत, लॉन्च की तारीख और अन्य स्पेसिफिकेशंस का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

<strong>मॉडल नंबर PNC110 के साथ लिस्ट हुआ 12,000mAh बैटरी वाला Oppo फोन</strong>

XpertPick की रिपोर्ट है कि एक अनस्पेसिफाइड Oppo स्मार्टफोन को चीन के MIIT डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। ये हैंडसेट मॉडल नंबर PNC110 के साथ दिखाई दिया है। ये अपकमिंग फोन ओप्पो द्वारा किसी हैंडसेट में दी गई अब तक की सबसे बड़ी बैटरी से लैस हो सकता है। Oppo PNC110 को कथित तौर पर 11,640mAh रेटेड कैपेसिटी सेल या 12,000mAh की टिपिकल रेटेड कैपेसिटी वाली बैटरी के साथ देखा गया था।

अगर ये सच साबित होता है, तो ये अपकमिंग हैंडसेट ओप्पो के सबसे बड़ी बैटरी वाले फोन के तौर पर Oppo A7 Pro Max की जगह ले सकता है। ये हैंडसेट सितंबर में चीन के बाहर कई देशों में 6GB + 256GB रैम और स्टोरेज बेस कॉन्फिगरेशन के लिए EUR 599 (लगभग 61,000 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ये फोन 10,000mAh की बैटरी के साथ आता है और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। ये क्वॉलकॉम के ऑक्टा-कोर Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट, Adreno 629 GPU, 8GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक के UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज पर चलता है।

इसके अलावा, Oppo A7 Pro Max में 120Hz तक रिफ्रेश रेट, 330Hz तक टच सैंपलिंग रेट और HBM में 1,800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.78-इंच का 1.5K (1,272 x 2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें डुअल-एक्सिस ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का मेन शूटर हेडलाइनर है। Oppo A7 Pro Max के बैक पैनल पर 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी मिलता है। फ्रंट में, स्मार्टफोन 100-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का कैमरा स्पोर्ट करता है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles