Gold-Silver Price Today: दिवाली से पहले सोने-चांदी के दाम में उछाल, 3,000 रूपए तक महंगी हुई कीमतें; जानें आज का ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी के दामों में पिछले कई दिनों से लगातार गिरावट आ रही है। सोना अपने सबसे ऊंचे स्तर से करीब 28 फीसदी सस्ता हो चुका है और चांदी में भी 40 फीसदी से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई है। मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिका में बढ़ती महंगाई और कच्चे तेल के महंगे होने का सीधा असर सोने पर पड़ रहा है। हालांकि, इन सबके बीच आज हफ्ते के पहले दिन ग्लोबल मार्केट में काफी समय बाद तेजी देखने को मिली है।
इंटरनेशनल मार्केट में आई तेजी
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज यानी 2 नंवबर को Comex पर सोना 0.24% तक बढ़ा (Gold Price on Comex) 3908.30 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.52% तक उछाल पर है और ऐसे में कीमत 50.025 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
घरेलू बाजार में सोना हुआ महंगा
घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी के दाम में तेजी दर्ज हुई है। बता दें कि आज सोना चढ़कर करीब (gold price) ₹1.40 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है। साथ ही चांदी भी तेजी के साथ (Silver Price) ₹1.82 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MCX पर क्या हैं कीमतें?
वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में 500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है और कीमत ₹1,39,200 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 2400 रुपए का उछाल आया और कीमत ₹1,81,456 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
कितनी महंगी हुईं धातुएं देखें
बता दें कि आज बाजार खुलते ही काफी टाइम बाद गोल्ड सिल्वर के दाम में इतना उछाल देखने को मिला है। दीवाली वीक शुरू होने ही वाला है और धातुओं में तेजी का दौर शुरू हो चुका है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹139,400 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, वहीं 22 कैरेट सोना लगभग ₹127,800 प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹104,550 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड करता नजर आ रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹182,250 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
मिड-टर्म इलेक्शन्स से पहले महंगा हुआ सोना
कल यानी मंगलवार 3 नंवबर को अमेरिका में मिड-टर्म इलेक्शन्स होने वाले हैं। ऐसे में एक दिन पहले सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। इसके साथ ही बता दें कि शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली। कुछ शेयरों में 27-28% तक की गिरावट की खबरें आईं थी।