Redmi K100 जल्द देगा दस्तक: दमदार बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ चीन में शुरू हुई प्री-बुकिंग, जानें संभावित कीमत

स्मार्टफोन बाजार में अपनी फ्लैगशिप और दमदार परफॉर्मेंस वाली सीरीज के लिए मशहूर शाओमी (Xiaomi) का सब-ब्रांड रेडमी (Redmi) जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

Redmi K100: स्मार्टफोन बाजार में अपनी फ्लैगशिप और दमदार परफॉर्मेंस वाली सीरीज के लिए मशहूर शाओमी (Xiaomi) का सब-ब्रांड रेडमी (Redmi) जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर अपनी पॉपुलर K-सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi K100 का टीजर जारी कर दिया है। हालांकि कंपनी ने अभी अधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चीन में इस फोन के प्री-रिजर्वेशन (Pre-reservation) शुरू हो चुके हैं। टीजर सामने आने के बाद से ही टेक लवर्स के बीच इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। आइए जानते हैं इस अपकमिंग स्मार्टफोन से जुड़ी खास डिटेल्स।

डिज़ाइन और रियर लुक की झलक

Redmi द्वारा शेयर किए गए टीजर इमेज में फोन के पिछले हिस्से (Rear Design) की हल्की सी झलक देखने को मिलती है। रियर पैनल पर दो कैमरा सेंसर्स के साथ एक अलग तरह का सर्कुलर एलिमेंट दिया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह प्रो सीरीज की तरह एक खास स्पीकर ग्रिल या डिजाइन एलिमेंट हो सकता है।

चीनी बाजार में इस फोन की प्री-बुकिंग के लिए यूजर्स को CNY 9.9 (भारतीय मुद्रा में करीब 140 रुपये) का भुगतान करना होगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन गेमिंग लेवल परफॉर्मेंस और एक बड़ी बैटरी लाइफ के साथ मार्केट में उतरेगा।

संभावित स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

लीक रिपोर्ट्स और कयासों के मुताबिक, रेडमी के इस अपकमिंग फ्लैगशिप में कुछ बेहद पावरफुल फीचर्स देखने को मिल सकते हैं:

डिस्प्ले: फोन में 185Hz के अल्ट्रा-फास्ट रिफ्रेश रेट वाला बड़ा 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है।

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें क्वालकॉम का लेटेस्ट और पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिए जाने की चर्चा है।

बैटरी बैकअप: इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की विशाल बैटरी हो सकती है, जो लंबा बैकअप देने में सक्षम होगी।

साउंड और अन्य फीचर्स: फोन में बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए बोस (Bose) ट्यून स्पीकर्स मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, यह वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है और यह लेटेस्ट Android 17 पर आधारित HyperOS 4 पर रन करेगा।

संभावित कीमत और वेरिएंट्स

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi K100 को चीन में लगभग CNY 3,500 (यानी करीब 50,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ उतारा जा सकता है। इसके अलावा, इस सीरीज के अन्य मॉडल्स जैसे Redmi K100 Pro (लगभग 57,000 रुपये) और Redmi K100 Pro Max (लगभग 64,000 रुपये) को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

इन प्रीमियम मॉडल्स में क्रमशः 8,580mAh और 9,070mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles