Retirement Planning at 40: 40 की उम्र में भी नहीं की है बचत? तो घबराएं नहीं; इस आसान SIP फॉर्मूले से 60 की उम्र तक बन सकते हैं ₹3 करोड़ के मालिक

अक्सर लोगों को लगता है कि अगर 40 साल की उम्र तक रिटायरमेंट के लिए कोई बड़ी बचत या निवेश नहीं किया गया, तो बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। लेकिन वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आप अभी से भी संभल जाएं, तो रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड तैयार करने के लिए आपके पास पूरे 20 साल का समय है।
 

अक्सर लोगों को लगता है कि अगर 40 साल की उम्र तक रिटायरमेंट के लिए कोई बड़ी बचत या निवेश नहीं किया गया, तो बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। लेकिन वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आप अभी से भी संभल जाएं, तो रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड तैयार करने के लिए आपके पास पूरे 20 साल का समय है। इस लक्ष्य को पाने के लिए केवल नियमित निवेश ही काफी नहीं है, बल्कि एक स्मार्ट स्ट्रैटेजी अपनानी होगी, जिसमें हर साल SIP (सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) की रकम में इजाफा करना शामिल है।

यदि आप हर महीने ₹15,000 की SIP से शुरुआत करते हैं और इसमें हर साल 10% की बढ़ोतरी करते हैं, तो 20 साल बाद यानी 60 साल की उम्र तक करीब ₹3 करोड़ का विशाल फंड आसानी से तैयार किया जा सकता है। इस पूरी कैलकुलेशन में अनुमानित सालाना रिटर्न 12% माना गया है।

<strong>फिक्स्ड SIP बनाम स्टेप-अप SIP: अंतर को समझें</strong>

यदि आप बिना किसी बदलाव के सिर्फ एक फिक्स्ड SIP चलाते हैं, तो लक्ष्य तक पहुँचना मुश्किल हो सकता है:

फिक्स्ड SIP (बिना बढ़ोतरी के): यदि आप 20 साल तक हर महीने बिना बढ़ाए ₹15,000 जमा करते हैं, तो आपका कुल निवेश ₹36 लाख होगा। 10% सालाना रिटर्न मिलने पर यह फंड लगभग ₹1.15 करोड़ और 12% रिटर्न मिलने पर करीब ₹1.50 करोड़ तक ही पहुँच पाएगा।

<strong>स्टेप-अप SIP (हर साल 10% बढ़ोतरी के साथ):</strong>

शुरुआती मासिक SIP: ₹15,000

निवेश अवधि: 20 साल (आयु 40 से 60 वर्ष)

सालाना टॉप-अप (बढ़ोतरी): 10%

अनुमानित रिटर्न: 12%

संभावित कुल फंड: लगभग ₹3 करोड़

<strong>रिटायरमेंट प्लानिंग करते समय 'महंगाई' को न करें नजरअंदाज</strong>

फंड बनाते वक्त केवल निवेश पर ध्यान देना काफी नहीं है, बल्कि भविष्य के खर्चों और महंगाई (Inflation) को भी ध्यान में रखना जरूरी है। यदि आज आपके परिवार का मासिक खर्च ₹30,000 है और देश में औसत महंगाई दर 6% सालाना रहती है, तो ठीक 20 साल बाद यही खर्च बढ़कर लगभग ₹96,000 प्रति माह हो जाएगा।

इसलिए, रिटायरमेंट के समय केवल बड़ा फंड होना ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उससे भविष्य के सभी घरेलू खर्च आसानी से पूरे हो सकें।

<strong>अन्य बचत योजनाओं का भी रखें ध्यान</strong>

म्यूचुअल फंड्स में SIP शुरू करने से पहले अपनी अन्य बचत जैसे EPF (कर्मचारी भविष्य निधि), PPF (लोक भविष्य निधि) और NPS (राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली) में जमा राशि का आकलन जरूर कर लें। इससे आपको यह साफ अंदाजा लग जाएगा कि अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपको म्यूचुअल फंड के जरिए अलग से कितने और निवेश की आवश्यकता है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles