Smartphone Launch: 15,000mAh की दमदार बैटरी और 7 इंच की बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा नया फोन, फीचर्स कर देंगे हैरान!
Honor इन दिनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स पर काम कर रहा है। कंपनी ने 2026 की शुरुआत में Honor Power 2 को 10,080mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया था और अब वह इससे भी बड़े बैटरी पैक लाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑनर के अपकमिंग स्मार्टफोन में 6.9-इंच से बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि Honor अपनी X-सीरीज के एक नए फोन पर काम कर रहा है, जो चीन में नए साल से पहले लॉन्च हो सकता है। इस फोन में 6.96-इंच या 7-इंच की डिस्प्ले और 13,500mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
ताजा रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि 13,500mAh बैटरी कैपेसिटी का ट्रायल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। इसके अलावा, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार ऑनर 7-इंच डिस्प्ले और 15,000mAh की विशाल बैटरी वाला स्मार्टफोन भी पेश कर सकता है।
वहीं, अपकमिंग Honor Power 3 को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कंपनी इसे बड़े अपग्रेड्स के साथ बाजार में उतारेगी। तेजी से विकसित हो रहे इस फोन में 7-इंच की स्क्रीन, 12,000mAh की बैटरी और मीडियाटेक का पावरफुल Dimensity 8600 प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।
<strong>वाइड स्मार्टफोन भी लॉन्च करेगा ऑनर</strong>
बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी दो और फोन पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है, जिसे स्प्रिंग फेस्टिवल में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह फोन 200MP कैमरा, 7,000mAh बैटरी और क्वालकॉम Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट से लैस होगा। इसके साथ ही कंपनी नॉन फोल्डेबल वाइड स्क्रीन स्मार्टफोन पर भी काम कर रही है।
