आज से शुरू हुई 2026 Toyota Fortuner Leader Edition की बुकिंग्स, ₹36.51 लाख शुरुआती कीमत

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी लोकप्रिय SUV फॉर्च्यूनर का 2026 लीडर एडिशन आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है, जिसकी बुकिंग्स आज यानी 12 अक्टूबर 2026 से कंपनी के आधिकारिक डीलर्स और वेबसाइट पर शुरू हो गई हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹36.51 लाख रखी गई है।

टोयोटा का भारतीय बाज़ार में बड़ा कदम: हाल ही में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी फेमस SUV फॉर्च्यूनर का 2026 लीडर एडिशन आफिशियली तौर पर पेश कर दिया है, जिसकी बुकिंग्स आज यानी 12 अक्टूबर 2026 से कंपनी के आधिकारिक डीलर्स और वेबसाइट पर शुरू हो गई हैं।वहीं आपको बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹36.51 लाख रखी गई है।

​नए अपडेट्स

​स्पॉटी एक्सटीरियर डिज़ाइन कि बात करें तो इसमें ग्लॉस-ब्लैक अलॉय व्हील्स, नई सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, ब्लैक रूफ और रियर डोर पर खास ब्लैक गार्निश दी गई है।​वहीं प्रीमियम इंटीरियर केबिन में ब्लैक और मरून रंग की ड्यूल-टोन अपहोल्स्ट्री, एम्बीएंट लाइटिंग और ऑटो-फोल्डिंग ORVMs दिए गए है। वहीं इसमें अतिरिक्त फीचर्स सुरक्षा और सुविधा के लिए टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 5 साल का फ्री रोड-साइड असिस्टेंस शामिल किया गया है।

केबिन में मिलेंगे ये नए फीचर्स

नई Fortuner Leader Edition के इंटीरियर में भी काफी बदलाव किए गए हैं। इसमें ब्लैक और मैरून कलर की डुअल-टोन सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। जो इसके लुक को ओर दमदार बनाती है। साथ ही दरवाजों पर भी इसी कलर कॉम्बिनेशन की ट्रिम मिलती है। इसके अलावा केबिन में एंबिएंट लाइटिंग और इल्यूमिनेटेड स्कफ प्लेट्स भी हैं। सुविधा के लिए ऑटो-फोल्डिंग आउटसाइड रियरव्यू मिरर (ORVMs) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है। सबसे जरूरी बात कंपनी ने इस एडिशन में इंजन या दूसरे मैकेनिकल बदलावों की घोषणा नहीं की है।

वारंटी और फाइनेंस पर क्या मिलेंगे ये फायदे

Toyota नई Fortuner के साथ कई फाइनेंस और ओनरशिप सुविधाएं भी उपलब्ध करा रहा है। कस्टमर्स को सात साल तक की फाइनेंसिंग योजना और Toyota Smart Balloon Finance का आप्शन भी मिलेगा। इसके अलावा एक्सटेंडेड वारंटी और Toyota Genuine Accessories के लिए प्री-अप्रूव्ड विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

वहीं SUV के साथ पांच साल की मुफ्त रोडसाइड असिस्टेंस और तीन साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी भी मिलेगी। ग्राहक वारंटी को पांच साल या 2.20 लाख किलोमीटर तक बढ़ा सकते हैं। कंपनी का Smiles Plus सर्विस प्रोग्राम भी उपलब्ध रहेगा।

भारत में Fortuner की कितनी हुई बिक्री?

Toyota Fortuner पिछले 15 साल से ज्यादा समय से भारत के प्रीमियम SUV बाजार में मौजूद है। कंपनी के मुताबिक, देश में अब तक Fortuner की 3.3 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। नई 2026 Fortuner Leader Edition के जरिए कंपनी ग्राहकों को मौजूदा SUV के साथ नया डिजाइन और अतिरिक्त सुविधाएं देने की कोशिश कर रही है। इस SUV की बुकिंग 12 अक्टूबर 2026 यानी आज से शुरू होगी। बता दें कि ग्राहक टोयोटा की वेबसाइट या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles