Toyota Innova Hycross Facelift का टीजर जारी! 25 नवंबर को होगा धमाका, Flex-Fuel टेक्नोलॉजी समेत मिलेंगे बड़े अपडेट्स!

टोयोटा (Toyota) ने भारत में 25 नवंबर को होने वाली आधिकारिक अनवीलिंग से पहले फेसलिफ्टेड इनोवा हाइक्रॉस (Facelifted Innova Hycross) का टीजर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस टीजर में 'The Stage is Set For An Iconic Evolution' टैगलाइन दी गई है। इसके साथ ही, वीडियो में एक ड्रम बजाते हुए शख्स को भी दिखाया गया है, जिसके पीछे अपडेटेड एमपीवी (MPV) की झलक दिखाई देती है।
 

टोयोटा (Toyota) ने भारत में 25 नवंबर को होने वाली आधिकारिक अनवीलिंग से पहले फेसलिफ्टेड इनोवा हाइक्रॉस (Facelifted Innova Hycross) का टीजर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस टीजर में 'The Stage is Set For An Iconic Evolution' टैगलाइन दी गई है। इसके साथ ही, वीडियो में एक ड्रम बजाते हुए शख्स को भी दिखाया गया है, जिसके पीछे अपडेटेड एमपीवी (MPV) की झलक दिखाई देती है।

<strong>कब होगी लॉन्च?</strong>

टीजर में बताया गया है कि इसे 25 नवंबर को ही पेश किया जाना है। नवंबर 2022 में लॉन्च होने के बाद से इस MPV के लिए पहला बड़ा अपडेट होगा। वहीं, इस Facelift को लेकर सबसे बड़ी चर्चा का विषय सिर्फ इसका स्टाइल या फीचर्स नहीं हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि Toyota एक Flex-Fuel स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन पेश कर सकती है जिससे Innova Hycross भारत का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रांग हाइब्रिड पैसेंजर वाहन बन सकता है।

<strong>फ्रंट डिजाइन और अपडेट्स</strong>

Innova Hycross Facelift के फ्रंट में काफी चेंजस देखने को मिल सकते हैं। भारत में देखे गए टेस्टिंग म्यूल्स से मालूम हुआ है कि Toyota इसमें एक चौड़ी और ज्यादा सीधी या अपराइट ग्रिल, ज्यादा स्लीक LED हेडलैंप और एक नए डिजाइन का फ्रंट बंपर पेश कर सकती है। इस MPV में फॉग लैंप हाउसिंग, नए अलॉय व्हील डिजाइन और अपडेटेड LED टेल-लैंप भी मिल सकते हैं।

<strong>Toyota Innova Hycross Facelift फीचर्स</strong>

गाड़ी के अंदर सबसे बड़ा अपग्रेड एक बड़ी 12.3 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होने की संभावना है जो हायर वेरिएंट में मौजूद 10.1 इंच यूनिट की जगह लेगा। इस फेसलिफ्ट में स्ट्रॉंग हाइब्रिड वर्जन पर पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बदली हुई अपहोल्स्ट्री, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सॉफ्टवेयर और नए इंटीरियर कलर विकल्प भी मिल सकते हैं।

साथ ही इस गाड़ी में 360-डिग्री कैमरा और ADAS के फीचर्स में अपडेट देखने को मिल सकता है। हालांकि, Toyota ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पूरी फीचर्स लिस्ट की पुष्टि नहीं की है।

<strong>Flex Fuel स्ट्रॉंग हाइब्रिड इंजन</strong>

इसमें मिलने वाला सबसे बड़ा अपडेट स्ट्रॉंग हाइब्रिड के फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन को पेश किया जाना हो सकता है। Toyota ने अगस्त 2023 में Innova Hycross पर आधारित एक फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉंग हाइब्रिड प्रोटोटाइप को शोकेस किया था। इसे प्रोटोटाइप को 85% तक Ethanol के साथ मिक्स पेट्रोल पर चलाने के लिए तैयार किया गया था।

बता दें के Toyota ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है कि E85 पावरट्रेन 25 नवंबर से उपलब्ध होगा या फिर इसे कुछ समय बाद लाया जाएगा।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles