TRAI AI Framework: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर नजर रखेगा नया सिस्टम, TRAI ने तैयार किया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज लगभग हर सेक्टर का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, और टेलीकॉम से लेकर डिजिटल सर्विसेज तक में इसका दायरा तेजी से फैल रहा है। लेकिन तकनीक के इस विस्तार के साथ ही इसके गलत इस्तेमाल और साइबर सुरक्षा से जुड़े जोखिम भी गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं।
 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आज लगभग हर सेक्टर का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, और टेलीकॉम से लेकर डिजिटल सर्विसेज तक में इसका दायरा तेजी से फैल रहा है। लेकिन तकनीक के इस विस्तार के साथ ही इसके गलत इस्तेमाल और साइबर सुरक्षा से जुड़े जोखिम भी गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं।

इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर में एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के लिए एक नया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क पेश किया है। नियामक ने इस मसौदे को और बेहतर बनाने के लिए आम नागरिकों और हितधारकों से 27 नवंबर तक सुझाव मांगे हैं।

<strong>AI को लेकर क्या हैं नए नियम</strong>

TRAI के ड्राफ्ट फ्रेमवर्क में टेलीकॉम कंपनियों को अपने एआई सिस्टम को जोखिम के आधार पर अलग-अलग कैटगरी (हाई, मीडियम और लो) में बांटना होगा। इससे यह तय करने में मदद मिलेगी कि किस तरह के एआई सिस्टम को कितनी निगरानी और सुरक्षा की जरूरत है। इसके साथ ही कंपनियों को इंटरने स्क्रूटनिंग के लिए जरूरी पॉलिसी भी तय करनी होंगी। कंपनियों को एआई गवर्नेंस और सेफ्टी कमेटी का गठन करना होगा। यह कमेटी एआई सिस्टम के इस्तेमाल और उससे जुड़े जोखिम और सुरक्षा उपाय पर नजर रखेगी।

<strong>AI से जुड़ी किसी गलती के लिए कौन होगा जिम्मेदारी?</strong>

TRAI के नए ड्राफ्ट फ्रेमवर्क में AI सिस्टम की जवाबदेही को लेकर भी प्रस्ताव है। ड्राफ्ट के अनुसार , किसी भी तकनीकी गड़बड़ी या AI सिस्टम के फेल होने की स्थिति में टेलीकॉम कंपनियां जिम्मेदारी होंगी। इसके साथ ही एआई की वजह से कोई समस्या होती है तो कंपनियां उसके लिए थर्ड पार्टी टेक्नोलॉजी प्रोवाइडर पर पूरी जिम्मेदीरी नहीं डाल सकेंगी। इस तरह एआई से जुड़ी घटानाओं की जाकनरी TRAI को देना अनिवार्य होगा।

<strong>AI के लिए नियम क्यों हैं जरूरी</strong>

AI के बढ़ते यूज के साथ ही इससे जुड़े जोखिम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यूरोपीय संघ (EU) के 'AI एक्ट' के बाद अब भारत और अमेरिका जैसे बड़े बाजारों में भी ऐसे नियमों की जरूरत है। इस नए फ्रेमवर्क का प्रमुख उद्देश्य AI से होने वाले संभावित नुकसान को कम करना है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles