Vivo का नया 5G फोन लॉन्च होते ही मचा रहा धमाल! 7,200mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और दमदार Snapdragon प्रोसेसर

वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V80 को भारतीय बाजार में उतार दिया है और आज यानी 13 अक्टूबर से इसकी सेल शुरू हो चुकी है। प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किए गए इस फोन को कंपनी ने 'वैल्यू फ्लैगशिप' कैटेगरी में जगह दी है।

वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo V80 को भारतीय बाजार में उतार दिया है और आज यानी 13 अक्टूबर से इसकी सेल शुरू हो चुकी है। प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किए गए इस फोन को कंपनी ने 'वैल्यू फ्लैगशिप' कैटेगरी में जगह दी है। पिछले मॉडल (V70) के मुकाबले इसमें कई शानदार अपग्रेड किए गए हैं, जिसमें ZEISS पावर्ड कैमरा और बड़ी बैटरी मुख्य आकर्षण हैं।

कीमत और उपलब्धता

भारत में Vivo V80 की शुरुआती कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए ₹62,999 रखी गई है। सभी वेरिएंट्स की कीमतें इस प्रकार हैं:

8GB/128GB मॉडल: ₹62,999

8GB/256GB वेरिएंट: ₹69,999

8GB/512GB वेरिएंट: ₹79,999

यह स्मार्टफोन तीन आकर्षक रंगों— स्टेलर ब्लैक, होराइजन ब्लू और सनराइज एंथम में उपलब्ध है। ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट (Flipkart) और वीवो के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।

लॉन्च ऑफर्स और डिस्काउंट

कंपनी इस नए फोन पर बंपर बैंक और एक्सचेंज ऑफर दे रही है:

बैंक छूट: Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान करने पर ₹9,135 तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹6,300 तक की बचत की जा सकती है।

UPI ऑफर: फ्लिपकार्ट पर Google Pay UPI के जरिए पेमेंट करने पर भी ₹6,300 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

एक्सचेंज बोनस: पुराना फोन एक्सचेंज करने पर ₹53,450 तक का डिस्काउंट मिल सकता है, जिसमें ₹8,300 तक का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

डिस्प्ले: फोन में 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, P3 वाइड कलर गैमट और 459ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करती है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है।

प्रोसेसर: परफॉर्मेंस के लिए इसमें 4nm प्रोसेस पर बना क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है, साथ ही 8GB LPDDR4X रैम और 512GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।

कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए इसमें ZEISS के साथ मिलकर तैयार किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है—

50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (OIS और f/1.88 अपर्चर के साथ)।

50-मेगापिक्सल का ZEISS नाइट टेलीफोटो कैमरा (OIS और f/2.65 अपर्चर)।

8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा (115-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू)।

सेल्फी कैमरा: फ्रंट में 50-मेगापिक्सल का ZEISS ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी और चार्जिंग: डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली दमदार 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

अन्य फीचर्स: पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, GPS, NFC और USB 2.0 का सपोर्ट मिलता है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles