Vivo का नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी में! 7,000mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से होगा लैस
Vivo जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V80 FE लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने इस डिवाइस को आधिकारिक रूप से टीज करना शुरू कर दिया है, हालांकि इसकी सटीक लॉन्च डेट और उपलब्धता वाले देशों की जानकारी अभी साझा नहीं की गई है।
टीजर और शुरुआती जानकारियों के जरिए फोन के डिजाइन और कई प्रमुख फीचर्स का खुलासा हो चुका है। इसमें Zeiss ट्यून्ड कैमरा सेटअप के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
<strong>Vivo V80 FE के दो कलर ऑप्शन मिलेंगे</strong>
Vivo ने X पर पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि Vivo V80 FE को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। टीजर में डिवाइस को Sparkling Gold कलर में दिखाया गया है। हालांकि फोन को Chill Green कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा। फोन में फ्लैट बैक पैनल और हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल सकता है। डिवाइस को हाल ही में Vivo Philippines की वेबसाइट पर भी लिस्ट किया गया था, जहां से इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आ गए हैं।
<strong>Vivo V80 FE के स्पेसिफिकेशन्स</strong>
स्पेसिफिकेशन्स: Vivo V80 FE में 6.59 इंच की Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर और 8GB LPDDR4x रैम देखने को मिल सकती है। डिवाइस में 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।
<strong>Vivo V80 FE के कैमरा स्पेक्स</strong>
फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में Zeiss ट्यून्ड डुअल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा भी मिल सकता है। जबकि सेल्फी के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
डिवाइस में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। एक बार चार्ज करने में फोन 38 घंटे तक का टॉकटाइम मिल सकता है। फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
