WhatsApp Web यूजर्स सावधान! एक गलती से लीक हो सकती है पूरी चैट, गृह मंत्रालय का अलर्ट

सरकार के साइबर अपराध विरोधी विभाग ने व्हाट्सएप वेब का उपयोग करने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। नई सुरक्षा एडवाइजरी में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14C) के तहत काम करने वाली नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने आगाह किया है
 

सरकार के साइबर अपराध विरोधी विभाग ने व्हाट्सएप वेब का उपयोग करने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। नई सुरक्षा एडवाइजरी में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (14C) के तहत काम करने वाली नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) ने आगाह किया है कि व्हाट्सएप वेब के सक्रिय और ऑथेंटिकेटेड सेशन का फायदा उठाकर हैकर्स अकाउंट को हाईजैक कर सकते हैं।

इससे यूजर्स की निजी चैट खतरे में पड़ सकती है और उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल कर धोखाधड़ी की जा सकती है। हैकर्स पढ़ सकते हैं मैसेज

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, एडवाइजरी में बताया गया है कि एक बार किसी अकाउंट पर अनधिकृत पहुंच बनाने के बाद हैकर्स निजी मैसेज पढ़ सकते हैं तथा कॉन्टैक्ट लिस्ट और ग्रुप चैट देख सकते हैं। वे खुद को अकाउंट का असली मालिक बताकर संदेश भेज सकते हैं और यूजर की पहचान का फायदा उठाकर धोखाधड़ी, फिशिंग या सोशल-इंजीनियरिंग जैसे स्कैम को अंजाम दे सकते हैं। ब्राउजर टैब बंद करना काफी नहीं 14C ने इस बात पर विशेष जोर दिया है कि केवल ब्राउजर की विंडो या टैब बंद कर देने से व्हाट्सएप वेब का सेशन खत्म नहीं होता। इसलिए जब भी कंप्यूटर पर व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल पूरा हो जाए, तो यूजर्स को खुद मैन्युअली लॉग आउट करना चाहिए।

एडवाइजरी में कहा गया है कि उपयोगकर्ताओं को व्हाट्सएप वेब का उपयोग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए, खासतौर पर ऑफिस के कंप्यूटर, साझा सिस्टम, सार्वजनिक कंप्यूटर या ऐसे किसी भी डिवाइस पर जिनका इस्तेमाल दूसरे लोग भी करते हैं।

इसमें आगे आगाह किया गया है कि व्हाट्सएप वेब पर कोई भी आधिकारिक या संवेदनशील काम करने से बचना चाहिए। सरकारी, संगठनात्मक, वित्तीय, गोपनीय या अन्य संवेदनशील जानकारियों का आदान-प्रदान कंप्यूटर पर व्हाट्सएप वेब के माध्यम से नहीं किया जाना चाहिए।

सुरक्षा के लिए अहम सुझाव अकाउंट को अनधिकृत कब्जे से बचाने के लिए 14C ने कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां अपनाने की सलाह दी है।

सार्वजनिक और अनजान डिवाइस से बचें: साइबर कैफे के कंप्यूटर, पब्लिक कियोस्क, होटल के बिजनेस सेंटर, किसी अन्य व्यक्ति से लिए गए लैपटॉप या अनजान व सार्वजनिक डिवाइस पर व्हाट्सएप वेब में लॉग इन करने से बचें।

इनकॉग्निटो मोड और मैन्युअल लॉगआउट: यदि किसी साझा सिस्टम पर लॉग इन करना आवश्यक ही हो, तो ब्राउजर के इनकॉग्निटो या प्राइवेट ब्राउजिंग मोड का उपयोग करें, लेकिन काम खत्म होने के बाद मैन्युअल रूप से लॉग आउट करना न भूलें।

अकाउंट गतिविधियों पर नजर रखें: अपने अकाउंट की गतिविधियों पर सतर्कता रखें। यदि आपके नंबर से कोई ऐसा मैसेज भेजा जाए जो आपने नहीं भेजा है, कॉन्टैक्ट्स से कोई अजीब प्रतिक्रिया मिले या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत सतर्क हो जाएं।

अपडेट रखें और संदिग्ध चीजों से बचें: अपने डिवाइस, ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को नियमित रूप से अपडेट रखें। साथ ही, संदिग्ध डाउनलोड, अनजान फाइलों और क्रैक्ड सॉफ्टवेयर से दूर रहें।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles