कैथल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, साइबर ठगी और अवैध शराब तस्करों समेत कई आरोपी काबू

कैथल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह, साइबर ठगों और अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

कैथल जिले में अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस दौरान एंटी एक्सटोर्शन सेल, साइबर क्राइम थाना और सिविल लाइन पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों में बाइक चोरी, विदेश भेजने के नाम पर ठगी, जानलेवा हमला करने और अवैध शराब तस्करी के खुलासे शामिल हैं। ## एंटी एक्सटोर्शन सेल द्वारा बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

दुपहिया वाहन चोरों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में एंटी एक्सटोर्शन सेल द्वारा एक बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को काबू किया गया है। डीएसपी रमेश चंद्र ने बताया की गांव पाडला निवासी राममेहर की शिकायत अनुसार 18 सिंतबर को उसके घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गए थे। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया था। एसपी मनप्रीत सिंह के आदेशानुसार मामले की जांच एंटी एक्सटोर्शन सेल प्रभारी एएसआई तरसेम की अगुवाई में एचसी देवेंद्र सिंह की टीम द्वारा करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया गया। आरोपियों की पहचान राजोद निवासी दीपक, जोनी व मेहर सिंह के रूप में हुई है। व्यापक पूछताछ दौरान तीनों आरोपियों के कब्जे से उक्त चोरीशुदा बाइक सहित कुल 12 चोरी की बाइक बरामद की गई हैं। सभी बाइकें पानीपत, बरवाला व कैथल से चोरी होनी पाई गई हैं। जिनमें से जिला कैथल से 4 बाइक चोरी होनी पाई गई हैं। तीनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ## इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी

साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने का झांसा देकर करीब 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन निवासी अश्वनी कुमार की शिकायत अनुसार 25 अगस्त को उसने इंस्टाग्राम पर विदेश भेजने से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया था, जिस पर ए टू जेड सर्विस तथा मोबाइल नंबर 447438804912 दिया हुआ था। उसने विदेश जाने की इच्छा के चलते उक्त नंबर पर व्हाट्सएप कॉल की थी। सामने वाले व्यक्ति ने इंग्लैंड भेजने के लिए 1400 पाउंड (लगभग 1,82,000 रुपये) खर्च होने की बात कही और पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहा था। इसके बाद उसने अपने बेटे का मोबाइल नंबर उक्त व्यक्ति को भेज दिया था। उसने उसके बेटे के मोबाइल पर एक स्कैनर भेजा था। उसने उक्त स्कैनर के माध्यम से अपने बैंक खाते से 71,000 रुपये गूगल-पे द्वारा ट्रांसफर किए थे। इसके अलावा उसकी पत्नी के बैंक खाते से भी इसी स्कैनर पर 30,000 रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इस प्रकार से कुल 1,01,000 रुपये की ठगी की गई थी। पैसे प्राप्त करने के बाद आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया था और बाद में उसका मोबाइल नंबर भी बंद मिला था। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज कर लिया गया था। थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर साहिल कुमार की अगुवाई में एएसआई नरेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव चिरैला जिला मुजफ्फरनगर बिहार निवासी सुमित राज, गांव किशनपुर जिला मुजफ्फरनगर बिहार निवासी विवेक कुमार तथा गांव गौरिहार जिला मुजफ्फरनगर बिहार निवासी नीरज कुमार को काबू कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि आरोपी सुमित राज ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। जबकि आरोपी विवेक कुमार व नीरज कुमार कमीशन पर बैंक खाते लेकर उन्हें आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाते थे। आरोपी सुमित राज को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि आरोपी विवेक कुमार व नीरज कुमार से मामले में व्यापक पूछताछ के लिए 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। ## युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में 5वां आरोपी काबू

कैथल में जींद रोड के पास युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में युवकों की रैकी करने वाले आरोपी को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा काबू कर लिया गया है। उक्त मामले में 3 आरोपी पहले ही काबू किए जा चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव किठाना निवासी अमन की शिकायत अनुसार वह 24 अप्रैल को अपने दोस्त सिरटा निवासी साहिल और कैथल निवासी मुकेश उर्फ संजू के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरकारी हस्पताल कैथल जा रहे थे। जब वे जींद रोड पर टाटा मैट्रो कमर्शियल एजेंसी के नजदीक पहुंचे, तभी एक ग्रे रंग की कार ने उनकी बाइक को पीछे से जानबूझकर टक्कर मार दी थी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए थे। तभी कार से उतरे गांव नौच निवासी नितिन अपने साथियों राहुल उर्फ एचपी, रितेश ढांडा, मंजीत उर्फ काला, रमन छौत, अभिषेक उर्फ अभी, सचिन जाखौली व अन्य युवकों के साथ मिलकर हमला कर दिया था। आरोपियों ने उन तीनों पर गंडासी व अन्य हथियारों से वार किए थे तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। हमले में उनको गंभीर चोटें आई थीं। राहगीरों की मदद से उनको सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया गया था। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज कर लिया गया था। मामले की जांच थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई कुलदीप सिंह द्वारा करते हुए आरोपी गांव कोटड़ा निवासी मोहित सिरोही को काबु कर लिया गया है। उक्त मामले में पहले ही आरोपी गुहणा निवासी राहुल उर्फ एचपी, नौच निवासी नितिन तथा गढ़ी निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी मोहित ने युवको की रैकी की गई थी। आरोपी बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है। ## 3 अलग-अलग मामलों में शराब तस्कर काबू और शराब बरामद

जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाते हुए अलग-अलग 3 मामलों में 2 आरोपियों को काबू किया गया है। जिनके कब्जे से 50.25 बोतल अवैध शराब तथा 100 लीटर लाहन बरामद हुआ है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चौकी अनाज मंडी कैथल के एएसआई बजिंदर सिंह की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुतुबपुर रोड कैथल से कुतुबपुर रोड कैथल निवासी उपेन्द्रा कुमार को काबू किया गया है। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे से 17 बोतल देशी शराब बरामद हुई है। दूसरे मामले में थाना सदर कैथल के एसआई सुभाष की टीम द्वारा गांव बाबा लदाना निवासी पाला राम के खेत में बने ट्यूबवैल के कोठे पर दबिश दी गई थी। पुलिस पार्टी को देखकर आरोपी मौका से फरार हो गया था। जांच दौरान कोठे में रखे नीले रंग के लोहे के ड्रम से 100 लीटर तैयार लाहन बरामद हुआ है। तीसरे मामले में थाना सीवन के एसआई सतीश कुमार की टीम द्वारा गांव कक्हेड़ी स्थित डेरा बन्ता सिंह में दबिश देकर आरोपी दलबीर निवासी डेरा बन्ता सिंह को काबू किया गया है। जांच दौरान आरोपी के घर से कुल 33.25 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज करके पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

About the Author