कुक्षी के मोहित सोनी को गणित में मिली पीएचडी, कोरोना वायरस पर किया खास शोध

इंदौर / 05 अगस्त 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से गणित के शोधार्थी छात्र मोहित सोनी ने ‘ए स्टडी ऑन एपिडेमिक मॉडल्स टू कंट्रोल एंड प्रिवेंट इमर्जिंग वायरल डिजीजेज’ विषय पर शोधकार्य पूर्ण करते हुए पीएचडी की उपाधि अर्जित की है। मोहित सोनी ने कोविड–19 बीमारी का ग
 

 

इंदौर / 05 अगस्त 2026 / अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से गणित के शोधार्थी छात्र मोहित सोनी ने ‘ए स्टडी ऑन एपिडेमिक मॉडल्स टू कंट्रोल एंड प्रिवेंट इमर्जिंग वायरल डिजीजेज’ विषय पर शोधकार्य पूर्ण करते हुए पीएचडी की उपाधि अर्जित की है।

मोहित सोनी ने कोविड–19 बीमारी का गणितीय अध्ययन और विश्लेषण करते हुए मॉडल बनाए।
यह शोधकार्य डॉ. राजेश कुमार शर्मा और डॉ. विवेक रैच के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
इस दौरान उनके 5 अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोधपत्र प्रकाशित हुए।

शोधकार्य और मार्गदर्शन

यह शोधकार्य उनके शोध निर्देशक डॉ. राजेश कुमार शर्मा, प्राचार्य एवं प्राध्यापक, जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर एवं सह– निर्देशक डॉ. विवेक रैच, प्राध्यापक, शासकीय होल्कर विज्ञान महाविद्यालय के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

 

उनका शोधकेंद्र शासकीय होल्कर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर रहा। इस शोधकार्य में उन्होंने कोविड–19 बीमारी का गणितीय अध्ययन और विश्लेषण करते हुए मॉडल बनाए। इस दौरान उनके 5 अंतर्राष्ट्रीय स्तर के शोधपत्र प्रकाशित हुए।

गणित, साहित्य और पत्र लेखन में पहचान

गणित, साहित्य और पत्र लेखन के क्षेत्र में मोहित सोनी, कुक्षी एक प्रतिभाशाली एवं जाना–पहचाना नाम है। आपकी इस स्वर्णिम उपलब्धि पर ब्राह्मण स्वर्णकार समाज कुक्षी के समाजजनों, परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

 

गौरतलब है कि मोहित सोनी इससे पहले गणित की कठिनतम परीक्षाओं में से एक राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (सीएसआईआर–नेट) भी उत्तीर्ण कर चुके है और वर्तमान में शासकीय महाविद्यालय मनावर में गणित के व्याख्याता के रूप में पदस्थ है।

सफलता का श्रेय

मोहित सोनी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, माता–पिता, पत्नी, बहनों और मित्रों को दिया। यह जानकारी पत्र संपादक के नाम से प्राप्त हुई है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles